Quanto Agroworld IPO Listing: मेडिसिनल और ऐरोमैटिक प्लांट्स उगाने वाली क्वांटो एग्रोवर्ल्ड के शेयरों की आज BSE SME पर लगभग फ्लैट एंट्री हुई। इसके आईपीओ को निवेशकों का मिला-जुला रिस्पांस मिला था और खुदरा निवेशकों का हिस्सा तो आधे से थोड़ा अधिक ही भर पाया था। आईपीओ के तहत ₹67 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी ₹66.99 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला। आईपीओ निवेशकों को और झटका तब लगा, जब शेयर फिसल गए। टूटकर यह ₹63.65 (Quanto Agroworld Share Price) के लोअर सर्किट पर आ गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 5.00% घाटे में हैं।
