दिग्गज निवेशक और मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services) के चेयरमैन और को-फाउंडर रामदेव अग्रवाल (Raamdeo Agrawal) का कहना है कि बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) अगले 5 साल में दोगुना होकर 1,60,000 के आंकड़े तक पहुंच सकता है। हमारे सहयोगी CNBC-TV18 के साथ एक बातचीत में अग्रवाल ने कहा कि सेंसेक्स हर साल लगभग 15% की दर से बढ़ रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि शेयर बाजार में हर महीने SIP के जरिए 20,000 करोड़ से अधिक की राशि आ रही है, जो अपने आप में किसी क्रांति से कम नहीं है। पेश हैं इंटरव्यू के संपादित अंश:
