दिग्गज निवेशक राधाकिशन दमानी ने India Cements में अपनी हिस्सेदीरी 20.73 फीसदी से बढ़ाकर 22.76 फीसदी कर ली है। BSE से मिली जानकारी के मुताबिक राधाकृष्ण दामानी ने India Cements के 62,98,686 इक्विटी शेयर खरीदे हैं जो कंपनी कुल जारी चुकता पूंजी के 2.03 फीसदी हैं।
राधाकिशन दमानी की इस खरीदारी के बाद इस सीमेंट कंपनी पर बाजार जानकारों की भी नजर गई है और वे इस शेयर पर बुलिश नजर आ रहे हैं। मार्केट एक्सपर्ट्स की इस शेयर में पोजीशनल निवेशकों को खरीदारी की सलाह दे रहे हैं।
Choice Broking के सुमीत बगाड़िया का कहना है कि चार्ट पैटर्न पर India Cements का स्टॉक बुलिश नजर आ रहा है। इस स्टॉक में वर्तमान लेवल पर 200 रुपए के इमीडिएट टारगेट के लिए खरीदारी की जा सकती है। इस खरीद के लिए 180 रुपए का स्टॉपलॉस लगाएं। India Cements के लिए 200 रुपए पर हल्का रजिस्टेंस है। अगर ये रजिस्टेंस टूट जाता है तो फिर ये शेयर 1 महीनें में 225 रुपए तक जा सकता है।
ShareIndia के रवि सिंह का कहना है कि हाल में इंडिया सीमेंट 232 रुपए से गिरकर 170 रुपए के अपने अहम सपोर्ट तक आया। उसके बाद ये शेयर यहां से फिर ऊपर की तरफ घूमा है और भारी वॉल्यूम के साथ वर्तमान लेवल तक आया है। ये शेयर 170 -180 रुपए के रेंज में कंसोलीडेट होता रहा है। ये स्टॉक अपने सभी शॉर्ट और मीडियम टर्म मूविंग एवरेज को ऊपर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा 14-Day RSI जैसे इंडीकेटर भी इसमें तेजी के संकेत दे रहे हैं। इस शेयर में 175-180 रुपए के रेंज में मिलने पर 220 रुपए के शॉर्ट से मीडियम टर्म लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह होगी।
Swastika Investmart के संतोष मीणा का भी कहना है कि इस स्टॉक के लिए 200 रुपए के आसपास रिजिस्टेंस है। अगर ऊपर की तरफ ये बाधा टूट जाती है तो फइर इसमें हमें 240 -250 रुपए का स्तर देखने को मिल सकता है। वहीं नीचे की तरफ इसके लिए 175 रुपए के आसपास नियरटर्म बेस दिख रहा है। नीचे की तरफ इस बेस के टूटने पर इस स्टॉक में और कमजोरी आ सकती है।