Radiant Cash Management IPO: रेडिएंट कैश मैनेजमेंट सर्विसेज के शेयरों की लिस्टिंग आज अच्छी हुई है। एक दिन पहले 3 जनवरी को ग्रे मार्केट में Radiant Cash Management के इश्यू का प्रीमियम 6 रुपए मजबूत था जिससे बेहतर लिस्टिंग का अनुमान लगाया जा रहा था। NSE पर आज Radiant Cash Management के शेयर 10% प्रीमियम के साथ 104 रुपए पर लिस्ट हुए हैं। कंपनी का इश्यू 99 रुपए था। वहीं BSE पर इसके शेयरों की ट्रेडिंग 99 रुपए से ही शुरू हुई है।
