Raghuram Rajan: रघुराम राजन ने कहा-यह इंडिया का समय हो सकता है, लेकिन इसके लिए जरूरी कदम उठाने होंगे

सीएनबीसी-टीवी18 से बातचीत में राजन ने ग्लोबल सप्लाई चेन डायवर्सिफिकेशन में इंडिया के लिए बड़े मौकों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि बहुराष्ट्रीय कंपनियां अपने सप्लाई नेटवर्क्स पर पुनर्विचार कर रही हैं। इंडिया को इसका फायदा मिल सकता है

अपडेटेड May 28, 2025 पर 2:33 PM
Story continues below Advertisement
राजन अभी अमेरिका में यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो बूथ स्कूल ऑफ बिजनेस में फाइनेंस के प्रोफेसर हैं।

आरबीआई के पूर्व गवर्नर और प्रख्यात इकोनॉमिस्ट रघुराम राजन ने इंडिया के बारे में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि ग्लोबल कैपिटल अमेरिका के बाहर निवेश के मौके की तलाश में है। इंडिया इसका फायदा उठा सकता है। लेकिन, इसके लिए इंडिया को जरूरी कदम उठाने होंगे। उन्होंने कहा कि यह समय इंडिया का हो सकता है।

ग्लोबल सप्लाई चेन डायवर्सिफिकेशन में इंडिया के लिए बड़े मौके

सीएनबीसी-टीवी18 से बातचीत में Raghuram Rajan ने ग्लोबल सप्लाई चेन डायवर्सिफिकेशन में इंडिया के लिए बड़े मौकों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि बहुराष्ट्रीय कंपनियां अपने सप्लाई नेटवर्क्स पर पुनर्विचार कर रही हैं। इंडिया को इसका फायदा मिल सकता है। लेकिन इसके लिए इंडिया को जरूरी कदम उठाने होंगे। उन्होंने कहा, "अगर इंडिया इन कंपनियों का स्वागत करता है और यह कहता है कि उसकी पॉलिसी और टैक्स रीजीम में स्थिरता बनी रहेगी...तो प्रत्यक्ष विदेशी निवेश काफी बढ़ सकता है।"


सब्सिडी पर निर्भरता कम करने की सलाह

आरबीआई के पूर्व गवर्नर ने साथ ही सब्सिडी पर बहुत ज्यादा निर्भरता को लेकर सावधान किया। उन्होंने लंबी अवधि के लिहाज से प्रोडक्शन के लिए एक व्यावहारिक माहौल तैयार करने का सुझाव दिया। राजन अभी अमेरिका में यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो बूथ स्कूल ऑफ बिजनेस में फाइनेंस के प्रोफेसर हैं। उन्होंने कहा कि रिफॉर्म्स के लिए समय पर कदम उठाने से विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (FDI) के मामले में इंडिया संभावनाओं का पूरा फायदा उठा सकेगा।

बड़े ट्रेड एग्रीमेंट के रास्ते में कई बड़ी बाधाएं

उन्होंने कहा कि ऐसी दुनिया में जहां व्यापक स्तर का ट्रेड एग्रीमेंट मुश्किल दिखता है, बड़ी डील के लिए वैश्किक स्तर पर बातचीत का नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होने कहा कि बहुपक्षीय समझौतों और रेगुलेशन के मामले में साफ तस्वीर इस कमी को दूर कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप ने हाल में एपल को मैन्युफैक्चरिंग वापस अमेरिका लाने को कहा। यह मोलभाव के उनके व्यापक प्लान का हिस्सा है। ज्यादातर सीईओ ट्रंप की बातों की अनदेखी नहीं करना चाहते।

यह भी पढ़ें: मार्केट शेयर में हल्की गिरावट से चिंता नहीं, प्रॉफिटेबल ग्रोथ पर होगा कंपनी का फोकस - LIC मैनेजमेंट

इंडिया सहित कई देशों में इंटरेस्ट रेट में कमी की गुंजाइश

राजन ने कहा कि ऐसे वक्त जब दुनिया की बड़ी मैनयुफैक्चरिंग कंपनियां चीन से बाहर अपने प्लांट शुरू करने के मौके तलाश रही हैं, तब चीन गुड्स की कीमतों को कम रखने की कोशिश कर रहा है। इस कदम से दुनिया में इनफ्लेशन कंट्रोल में बना रह सकता है। इंटरेस्ट रेट्स के बारे में उन्होंने कहा कि इंडिया सहित कई देशों के केंद्रीय बैंकों के पास इंटरेस्ट रेट्स घटाने और लिक्विडिटी बढ़ाने की गुंजाइश है। इससे ग्रोथ को बढ़ावा मिलेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।