रेलवे शेयर सुपरफास्ट रफ्तार में दिख रहे हैं। TEXRAIL, RAILTEL, RVNL, RITES और IRCON ने आज 10 फीसदी तक की दौड़ लगाई है। IRFC का शेयर भी नई ऊंचाई पर है, पहली बार आज ये शेयर IPO प्राइस के ऊपर बंद हो सकता है। IRFC का बिजनेस मॉडल जरा हटकर है, ये फंडिंग करती है, लेकिन इसके NPA जीरो हैं। कंपनी में सिर्फ 37 कर्मचारी हैं, लेकिन इसका नेटवर्थ 41 हजार करोड़ रुपए है। IRFC के कुछ दिलचस्प पहलुओं के बारे में बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ यतिन मोता ने बताया कि IRFC भारतीय रेल के लिए फंडिंग करती है। ये रेल इंफ्रा के लिए फंडिंग करती है। IRFC जिन कंपनियों की फंडिंग करती है उनमें RVNL,Railtel, Konkan Rail और Pipavav Rail के नाम शामिल हैं।
