RailTel Corporation को मिला दक्षिण मध्य रेलवे से ₹111.43 करोड़ का ऑर्डर, शेयरों में दिख सकता है एक्शन

RailTel Corporation Share Price: टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदाता रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने कहा कि उसे अपने कंसोर्टियम के साथ व्यापक सिग्नलिंग और दूरसंचार कार्यों के लिए दक्षिण मध्य रेलवे से ₹111.43 करोड़ का वर्कऑर्डर मिला है। कंपनी ने बताया कि अनुबंध में गुंतकल डिवीजन के नंदलूर-रेनिगुंटा जंक्शन खंड में एक ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग प्रणाली का प्रावधान शामिल है

अपडेटेड Feb 26, 2025 पर 11:01 AM
Story continues below Advertisement
RailTel Corporation के शेयर बीएसई पर ₹0.90 या 0.29% की गिरावट के साथ ₹307.55 पर बंद हुए

RailTel Corporation Share Price: टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदाता रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (RailTel Corporation of India Ltd) ने मंगलवार 25 फरवरी को कहा कि उसे अपने कंसोर्टियम के साथ व्यापक सिग्नलिंग और दूरसंचार कार्यों के लिए दक्षिण मध्य रेलवे से ₹111.43 करोड़ (टैक्स सहित) का वर्कऑर्डर मिला है। रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने एक नियामक फाइलिंग में कहा, " यह सूचित किया जाता है कि रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को उसके कंसोर्टियम के साथ दक्षिण मध्य रेलवे से ₹1,11,42,51,936 (टैक्स सहित) का कार्य ऑर्डर प्राप्त हुआ है।"

कंपनी ने बताया कि अनुबंध में गुंतकल डिवीजन (Guntakal division) के नंदलूर-रेनिगुंटा जंक्शन खंड (Nandalur-Renigunta Junction section) में एक ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग प्रणाली का प्रावधान शामिल है। यह परियोजना 16 अगस्त, 2026 तक पूरी होने वाली है।

रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 4.7% बढ़कर ₹65 करोड़ हो गया। जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह ₹62.1 करोड़ था। ऑपरेशन से रेवन्यू सालाना आधार पर 14.8% बढ़कर ₹767.6 करोड़ हो गया, जो वित्त वर्ष 24 की तीसरी तिमाही में ₹668.4 करोड़ था।


SpiceJet Q3 results: एक साथ दो तिमाहियों के नतीजे हुए जारी, जुलाई तिमाही में 441 करोड़ का घाटा, दिसंबर में फायदे में आई कंपनी

हालांकि, कंपनी के EBITDA में सालाना आधार पर 6.6% की गिरावट देखी गई, जो कि पिछले साल की समान तिमाही के ₹129.7 करोड़ के मुकाबले ₹121 करोड़ रही। नतीजतन, EBITDA मार्जिन Q3 FY24 में 19.4% से घटकर 15.8% हो गई।

बीएसई पर रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (RailTel Corporation of India Ltd) के शेयर ₹0.90 या 0.29% की गिरावट के साथ ₹307.55 पर बंद हुए। कंपनी के शेयर का 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 617.80 रुपये रहा जबकि इसका 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 285 रुपये रहा है।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।