Get App

RailTel Share Price: सरकारी रेल कंपनी को मिला ₹107 करोड़ का ऑर्डर, शेयरों पर रहेगी नजर

सरकारी रेल कंपनी RailTel को महानदी कोलफील्ड्स से नेटवर्क प्रोजेक्ट मिला है। कंपनी अगले पांच साल तक MPLS VPN नेटवर्क सेवा देगी। इसे ठाणे नगर निगम से भी नया प्रोजेक्ट मिला है। जानिए डिटेल और शेयरों का हाल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jun 30, 2026 पर 11:11 PM
RailTel Share Price: सरकारी रेल कंपनी को मिला ₹107 करोड़ का ऑर्डर, शेयरों पर रहेगी नजर
रेलटेल का शेयर मंगलवार को 0.72% की बढ़त के साथ 308.40 रुपये पर बंद हुआ।

सरकारी टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर और रेल कंपनी RailTel Corporation of India को Mahanadi Coalfields Ltd (MCL) से 107.6 करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर मिला है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि यह ऑर्डर MPLS VPN नेटवर्क लगाने के लिए मिला है।

इस प्रोजेक्ट की अवधि 60 महीने (5 साल) होगी। RailTel किराये के आधार पर MCL के लिए MPLS VPN नेटवर्क लगाएगी। कंपनी के मुताबिक, इस ऑर्डर को 30 जून 2031 तक पूरा किया जाएगा।

30 जून का दूसरा बड़ा ऑर्डर

इसी दिन RailTel को Thane Municipal Corporation से भी 13.6 करोड़ रुपये का लेटर ऑफ इंटेंट (LoI) मिला है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें