Railway Stocks: रेलवे से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में शुक्रवार 19 जनवरी को तूफानी तेजी देखी गई। अधिकतर कंपनियों ने दिन के कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। इनमें से अधिकतर भारत सरकार के स्वामित्व वाली कंपनियां है। रेल विकास निगल लिमिटेड (RVNL) का शेयर 20% उछलकर अपने एक साल के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। कंपनी के शेयरों में कारोबार के दौरान कई ब्लॉक डील देखने को मिली, जिसने इससे अपनी अपर सर्किट सीमा को छू लिया। कंपनी के शेयर एनएसई पर 20% बढ़कर 292.3 रुपये के भाव पर बंद हुए, जो इसका नया उच्चतम स्तर है।
