Get App

RVNL Share Price: पांच महीने का सबसे तेज उछाल, रेल विकास के शेयरों में क्यों आई 11% की तगड़ी तेजी?

RVNL Share Price: रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयरों ने कम समय में ही निवेशकों की शानदार कमाई कराई है। पिछले साल 4 ही महीने में इसने निवेशकों के पैसों का तीन गुना से अधिक बढ़ा दिया था। अब आज की बात करें तो एक ऑर्डर के चलते शेयर 11 फीसदी से अधिक उछल गए जो इसके शेयर के लिए पांच महीने की सबसे बड़ी तेजी है

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jan 16, 2025 पर 4:33 PM
RVNL Share Price: पांच महीने का सबसे तेज उछाल, रेल विकास के शेयरों में क्यों आई 11% की तगड़ी तेजी?
Railway Stocks: रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) के शेयर आज मार्केट खुलने के थोड़ी देर में ही 11 फीसदी से अधिक उछल गए।

Railway Stocks: रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) के शेयर आज मार्केट खुलने के थोड़ी देर में ही 11 फीसदी से अधिक उछल गए। इस रेलवे पीएसयू के शेयरों में यह तेजी एक और सरकारी कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) से ऑर्डर मिलते के चलते आया है। इस ऑर्डर ने शेयरों को लेकर माहौल बनाया और ताबड़तोड़ खरीदारी से यह 5 महीने की सबसे तेज स्पीड से ऊपर चढ़ गया। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा तो उठाया जिससे भाव नरम पड़े लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। आज बीएसई पर यह 10.51 फीसदी की बढ़त के साथ 411.00 रुपये (RVNL Share Price) पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 11.59 फीसदी उछलकर 415.00 रुपये पर पहुंच गया था।

BSNL से कैसा ऑर्डर मिला है RVNL से

रेल विकास निगम को बीएसएनल से जो ऑर्डर मिला है, उसकी संभावना को लेकर कंपनी ने पिछले साल नवंबर में ही बता दिया था। कंपनी ने इसकी जानकरी एक्सचेंज फाइलिंग में दी है। कंपनी को जो ऑर्डर मिला है, उसके तहत इसे डिजाइन, बिल्ड, ऑपरेट और मेंटेन (DBOM) मॉडल पर भारत नेट के मिडिल माइल नेटवर्क को डेवलप करना है। यह कॉन्ट्रैक्ट कंस्ट्रक्शन के लिए तीन साल का है तो मेंटेनेंस के लिए 10 साल का। इस ऑर्डर की वैल्यू 3,622 करोड़ रुपये है। रेल विकास निगम ने इस ऑर्डर को एचएफसीएल और एटीएस के साथ कंसोर्टियम बनाकर हासिल किया है और इसमें लीड मेंबर आरवीएनएल ही है।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें