Get App

Rain Industries Q2 Results: रेन इंडस्ट्रीज को ₹341 करोड़ का मुनाफा, रेवेन्यू में भी उछाल

Rain Industries Q2 Results: रेन इंडस्ट्रीज ने दूसरी तिमाही में मजबूत नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का मुनाफा चार गुना से ज्यादा बढ़ा। रेवेन्यू और EBITDA में भी जोरदार उछाल आया। कार्बन और एडवांस्ड मटीरियल्स कारोबार ने प्रदर्शन को मजबूती दी। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Aug 10, 2026 पर 5:00 PM
Rain Industries Q2 Results: रेन इंडस्ट्रीज को ₹341 करोड़ का मुनाफा, रेवेन्यू में भी उछाल
रेन इंडस्ट्रीज के सबसे बड़े कार्बन बिजनेस का रेवेन्यू 17.9% बढ़कर 4,021 करोड़ रुपये हो गया।

Rain Industries Q2 Results: कार्बन, एडवांस्ड मटीरियल्स और सीमेंट कारोबार से जुड़ी कंपनी Rain Industries ने कैलेंडर वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही (Q2CY26) में मजबूत नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का रेवेन्यू 17.4% बढ़कर 5,167 करोड़ रुपये रहा। वहीं, शुद्ध मुनाफा चार गुना से ज्यादा बढ़कर 341 करोड़ रुपये पहुंच गया। पिछले साल की समान तिमाही में यह 83 करोड़ रुपये था।

EBITDA और मार्जिन में जोरदार सुधार

रेन इंडस्ट्रीज का EBITDA 53.2% बढ़कर 964 करोड़ रुपये रहा। EBITDA मार्जिन भी 14.3% से बढ़कर 18.7% हो गया। कंपनी ने इसका श्रेय बेहतर प्रोडक्ट मिक्स, लागत नियंत्रण, प्लांट रैशनलाइजेशन और ऑपरेशनल एफिशिएंसी को दिया है।

कार्बन और एडवांस्ड मटीरियल्स ने संभाली कमान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें