Rainbow Children Medicare IPO: 27 अप्रैल से खुलकर 29 अप्रैल को होगा बंद, जानिए पूरी डिटेल

इस आईपीओ में 280 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू होगा जबकि इसके ऑफर फॉर सेल के तहत कंपनी के शेयर धारक और प्रमोटर 2.4 करोड़ शेयरों की बिक्री करेंगे.

अपडेटेड Apr 21, 2022 पर 8:49 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इस आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर Kotak Mahindra Capital Company, JP Morgan India, और IIFL Securities हैं।

Rainbow Children’s Medicare IPO: Rainbow Children's Medicare का आईपीओ 27 अप्रैल को खुलकर 29 अप्रैल को बंद होगा। बता दें कि Rainbow Children एक मल्टीस्पेशालिटी पीडियाट्रिक, ऑबस्ट्रेटिक और गायनोलॉजिकल हॉस्पिटल चेन है। इस आईपीओ के शेयरों का आवंटन 5 मई को और लिस्टिंग 10 मई को हो सकता है।

इस आईपीओ में 280 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू होगा जबकि इसके ऑफर फॉर सेल के तहत कंपनी के शेयर धारक और प्रमोटर 2.4 करोड़ शेयरों की बिक्री करेंगे। इस आईपीओ के तहत कंपनी के प्रमोटर Ramesh Kancharla, Dinesh Kumar Chirla और Adarsh Kancharl शेयरों की बिक्री करेंगे। जबकि निवेशक CDC Group और CDC India भी अपने शेयरों की बिक्री करेंगे। इस ऑफर के तहत 3 लाख इक्विटी शेयर कंपनी के कर्मचारियों के लिए रिजर्व रखे गए है।

RIL के शेयर महज 5 दिनों में 7 फीसदी उछले मार्केट कैप 18.7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा, निवेशक को क्या करना चाहिए


आईपीओ के फ्रेश इश्यू से मिले पैसे का इस्तेमाल कंपनी नॉन कन्वर्टिबल डिबेंचर्स के समय से पहले रिडब्शन और नए हॉस्पिटल की स्थापना और मेडिकल कलपुर्जों की खरीद में किया जाएगा। इसके अलावा कुछ पैसे का इस्तेमाल कंपनी के सामान्य कामकाज में किया जाएगा।

Rainbow Children’s Medicare देश के 6 शहरों में 14 हॉस्पिटल और 3 क्लिनिक चलाती है। सितंबर 2021 तक कंपनी के पास कुल 1500 बेड थे। मार्च 2021 मैटरनिटी और पीडियाट्रिक हेल्थकेयर डिलीवरी सेक्टर में कंपनी के पास तुलनात्मक रुप से सबसे ज्यादा बेड थे।

इस आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर Kotak Mahindra Capital Company, JP Morgan India, और IIFL Securities हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।