Rajnandini Fashion IPO Listing: महिलाओं के कपड़े तैयार कर बेचने वाली राजनंदिनी फैशन के शेयरों की आज BSE SME पर फ्लैट एंट्री हुई। हालांकि इसके आईपीओ को धांसू रिस्पांस मिला था और ओवरऑल इसे 203 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹63 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी ₹63.00 पर ही एंट्री हुई यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला। आईपीओ निवेशकों को और झटका तब लगा, जब शेयर थोड़ा ऊपर जाने के बाद टूट गए।
