Oyo Parent Prism IPO: ट्रेवल टेक्नोलॉजी सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओयो के आईपीओ का इंतजार कर रहे निवेशकों के लिए एक बहुत बड़ी खबर आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ओयो की पैरेंट कंपनी प्रिज्म (Prism) को सेबी से आईपीओ लाने की मंजूरी मिल गई है।
Oyo Parent Prism IPO: ट्रेवल टेक्नोलॉजी सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओयो के आईपीओ का इंतजार कर रहे निवेशकों के लिए एक बहुत बड़ी खबर आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ओयो की पैरेंट कंपनी प्रिज्म (Prism) को सेबी से आईपीओ लाने की मंजूरी मिल गई है।
कंपनी इस इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग के जरिए बाजार से ₹6650 करोड़ जुटाने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक, इस प्रस्तावित आईपीओ के बाद बाजार में कंपनी का कुल वैल्यूएशन करीब 7 से 8 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है।
कॉन्फिडेंशियल तरीके से दाखिल किए थे आईपीओ पेपर
बाजार के जानकारों ने बताया कि ओयो की पैरेंट कंपनी प्रिज्म ने बेहद सूझबूझ के साथ आगे कदम बढ़ाए थे। कंपनी ने दिसंबर 2025 के आखिर में सेबी के पास 'कॉन्फिडेंशियल रूट' का इस्तेमाल करते हुए अपने ड्राफ्ट पेपर जमा किए थे।
इससे ठीक पहले, 20 दिसंबर 2025 को हुई एक एक्स्ट्राऑर्डिनरी जनरल मीटिंग में कंपनी के शेयरधारकों ने इक्विटी शेयरों के नए इश्यू के जरिए ₹6650 करोड़ जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।
क्या होगा अगला कदम?
सेबी से शुरुआती मंजूरी मिलने के बाद अब कंपनी आईपीओ के अगले चरण में प्रवेश कर चुकी है। प्रिज्म अब जल्द ही अपना 'अपडेटेड ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रोस्पेक्टस' (UDRHP-1) दाखिल करेगी। यह दस्तावेज जमा होने के बाद करीब 21 दिनों तक आम जनता और एक्सपर्ट्स के कमेंट्स के लिए उपलब्ध रहेगा। सूत्रों का कहना है कि प्रिज्म इस अपडेटेड डॉक्यूमेंट को जुलाई 2026 की शुरुआत तक सेबी के पास सबमिट करने की योजना बना रही है।
बाजार के मूड को भांप रही है कंपनी
हालांकि सेबी की तरफ से अप्रूवल मिल चुका है, लेकिन कंपनी आईपीओ को बाजार में उतारने की जल्दबाजी में नहीं है। मैनेजमेंट फिलहाल शेयर बाजार के मौजूदा सेंटिमेंट्स, लिक्विडिटी और लिस्टिंग की सही टाइमलाइन का बारीकी से आकलन कर रहा है ताकि सही समय पर दांव लगाकर निवेशकों को बेहतर रिटर्न दिया जा सके और आईपीओ को पूरी तरह सफल बनाया जा सके।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।