रजनीश रिटेल लिमिटेड ने आज 8 अगस्त को FY25 की पहली तिमाही में मजबूत नतीजे जारी किए हैं। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट ऑफ्टर टैक्स (PAT) तिमाही आधार पर 61 फीसदी बढ़कर 51.52 लाख रुपये हो गया। इसके पहले मार्च तिमाही में यह आंकड़ा 32.03 लाख रुपये था। इस खबर के बीच कंपनी के शेयरों में आज 8 अगस्त को 6.45 फीसदी की तेजी देखी गई। यह स्टॉक BSE पर 63.56 रुपये के भाव पर बंद हुए हैं। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 194.87 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 97.80 रुपये और 52-वीक लो 32 रुपये है।
जून तिमाही के दौरान कंपनी का रेवेन्यू तिमाही आधार पर 231 फीसदी बढ़कर 1333.67 लाख रुपये हो गया। इसके पहले मार्च तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 402.53 लाख रुपये था। इसके अलावा, जून तिमाही में कंपनी का EBITDA तिमाही आधार पर 49 फीसदी बढ़कर 45.97 लाख रुपये (Q4FY24) से 68.69 लाख रुपये (Q1FY25) हो गया।
कंपनी ने सभी प्रमुख मानकों पर मजबूत प्रदर्शन करते हुए अहम उपलब्धियां हासिल की हैं। कंपनी अब कई राज्यों में 100 से अधिक हाई क्वालिटी वाले प्रोडक्ट्स का एक्सटेंशिव सेलेक्टर प्रोवाइड करती है। कंपनी ने अत्याधुनिक तकनीक में निवेश किया है और अपनी सप्लाई चेन एफिशिएंसी को बढ़ाया है, जिससे निर्बाध ऑपरेशन और बेहतर प्रोडक्ट की उपलब्धता सुनिश्चित हुई है। नए बाजारों में कंपनी का विस्तार और डायवर्स प्रोडक्ट लाइनों की शुरूआत इसकी सफलता को आगे बढ़ाने में अहम रही है।
इससे पहले, बोर्ड ने 1 इक्विटी शेयर को 5 इक्विटी शेयरों में स्प्लिट को मंजूरी दी है। हालांकि, इसे कंपनी के सदस्यों और अन्य रेगुलेटरी की मंजूरी की जरूरत होगी। स्टॉक स्प्लिट के लिए रकॉर्ड डेट बोर्ड द्वारा तय की जाएगी और सदस्यों की मंजूरी मिलने के बाद स्टॉक एक्सचेंजों को सूचित किया जाएगा।
5 साल में 8727% का तगड़ा रिटर्न
पिछले एक साल में इस स्टॉक ने अपने निवेशकों को 102 फीसदी का रिटर्न दिया है। इतना ही नहीं, पिछले 5 सालों में इसके निवेशकों को 8727 फीसदी का तगड़ा मुनाफा हुआ है। रजनीश रिटेल लिमिटेड FMCG, रिटेल सेक्टर और अर्बन फैमिली सैलून में एक प्रसिद्ध नाम है, जो अपने हाई क्वालिटी वाले प्रोडक्ट्स और कस्टमर सर्विस की वाइड रेंज के लिए जाना जाता है। देश भर में एक मजबूत उपस्थिति के साथ कंपनी इनोवेशन, सस्टेनेबिलिटी और लगातार ग्रोथ के लिए प्रतिबद्ध हैं। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में मजबूत ग्रोथ देखी जा रही है।