Get App

राकेश झुनझुनवाला ने Covid-19 महामारी के दौरान इन 5 शेयरों में जमकर निवेश किया

बाजार में तेजी आने के बाद राकेश झुनझुनवाला ने चेताया था लेकिन साथ ही ये भी कहा था कि पैसा बनाने का मौका अब भी है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 27, 2021 पर 4:57 PM
राकेश झुनझुनवाला ने Covid-19 महामारी के दौरान इन 5 शेयरों में जमकर निवेश किया

Rakesh Jhunjhunwala Investment: वॉरेन बफे ने एक बार कहा था कि जब सब बाजार में लालच दिखा रहे हों तो आप सावधान रहिए और जब बाजार में सावधानी बरत रहे हों तो आप लालची बनिए। भारत के वॉरेन बफे माने जाने वाले राकेश झुनझुनवाला ने अप्रैल 2020 में अपना  निवेश बढ़ाया था। यही वही दौर था जब बाजार कोरोनावायरस संक्रमण की मुश्किल से जूझ रहा था। मनीकंट्रोल की निशा पोद्दार को दिए इंटरव्यू में राकेश झुनझुनवाला ने इसका खुलासा किया है।

भारतीय बाजार पिछले साल अप्रैल से अब तक डबल हो चुका है। निफ्टी 50 31 मार्च 2020 को 8,597 के लेवल पर था जो 26 मई 2021 तक बढ़कर 15,301 के लेवल पर पहुंच गया है। यानी इस दौरान निफ्टी 50 में 78 फीसदी की तेजी देखी गई।

राकेश झुनझुनवाला ने कहा, "फाइनेंस के लिहाज से देखें तो  Covid मेरे लिए बहुत लकी रहा। मैंने अप्रैल 2020 में बाजार के निचले लेवल से निवेश शुरू किया था। और आप जानती हैं लिक्विडिटी अभी अपने पीक पर है। डेट (Debt) में मेरा निवेश सबसे ज्यादा है और मैं इसमें और निवेश नहीं बढ़ाना चाहता हूं।"


सब समाचार

+ और भी पढ़ें