राकेश झुनझुनवाला ने मार्च तिमाही में टाइटन में अपनी हिस्सेदारी घटाई, जानिए अब कितना है स्टेक

मार्च तिमाही में फॉरेन पोर्टफोलियो ने भी टाइटन में स्टेक घटाया है लेकिन LIC और म्यूचुअल फंड ने बढ़ाया है

अपडेटेड Apr 15, 2021 पर 5:33 PM
Story continues below Advertisement

जाने माने दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला ने अपने पसंदीदा शेयर टाइटन (Titan) कंपनी में अपनी हिस्सेदारी कम की है। फिस्कल ईयर 2021 की चौथी तिमाही में राकेश झुनझुनवाला ने टाइटन के 22.7 लाख शेयर बेचे हैं।

BSE पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक, मार्च तिमाही तक राकेश झुनझुनवाला और उनकी पत्नी रेखा के पास टाइटन के कुल 4,49,00,970 शेयर यानी 5.06 फीसदी हिस्सेदारी है। इसमें राकेश झुनझुनवाला के नाम पर 3,52,60,395 शेयर और रेखा के पास 96,40,575 शेयर हैं।

दिसंबर तिमाही के अंत तक उनके पास कुल 4,71,70,970 शेयर  यानी 5.32 फीसदी हिस्सेदारी थी। इसमें राकेश झुनझुनवाला के पास 3,75,10,395 शेयर और रेखा के पास  96,60,575 शेयर थे।

फॉरेन पोर्टफोलियो इनवेस्टर्स (FPIs) ने भी टाटा ग्रुप की इस कंपनी में अपनी हिस्सेदारी मार्च तिमाही में घटाई है। मार्च तिमाही में FPIs ने टाइटन में अपनी हिस्सेदारी घटाकर 18.10 फीसदी कर ली जो एक तिमाही पहले 18.59 फीसदी थी।

हालांकि मार्च तिमाही में LIC ने टाइटन में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 3.91 फीसदी की है। एक तिमाही पहले टाइटन में LIC की हिस्सेदारी 3.59 फीसदी थी।

म्यूचुअल फंड्स ने भी मार्च तिमाही के दौरान टाइटन में अपनी हिस्सेदारी 4.24 फीसदी से बढ़ाकर 4.36 फीसदी कर लिया है।


फिस्कल ईयर 2021 की मार्च तिमाही में टाइटन के शेयर 0.64 फीसदी गिरे हैं जबकि इस दौरान सेंसेक्स में करीब 4 फीसदी की तेजी आई है। 15 अप्रैल को दोपहर 2.27 बजे टाइटन के शेयर 0.30 फीसदी नीचे 1526.05 रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।