राकेश झुनझुनवाला ने इस फाइनेशिंयल सेक्टर के स्टॉक में बढ़ाई हिस्सेदारी, क्या है आपके पास

As the July month is full of company results, Rakesh Jhunjhunwala holdings will be one of the most closely watched by retail investors and market observers.

अपडेटेड Jul 11, 2021 पर 1:09 PM
Story continues below Advertisement
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    जुलाई महीने में कंपनियों ने अपने पहली तिमाही के नतीजे पेश करने शुरु कर दिए हैं। रिटेल निवेशकों  और बाजार दिग्गजों की नजर अलग-अलग कंपनियों में राकेश झुनझुनवाला के होल्डिंग पर टिकी होगी क्योंकि इससे उनको निवेश के बेहतर आइडिया मिलते हैं। हाल ही में हमने देखा था कि दिग्गज निवेशक डॉली खन्ना ने अपने 2 पोर्टफोलियो शेयरों में हिस्सेदारी बढ़ाई थी वहीं उन्होंने 2 स्टॉक में हिस्सेदारी घटाई भी थी।

    अब उम्मीद है कि राकेश झुनझुनवाला भी अपने पोर्टफोलियों की ओवरहॉलिंग करेंगे जिससे की जुलाई-सितंबर 2021 तिमाही में उनके नेटवर्थ में बढ़ोतरी हो सके। इस कवायत की शुरुआत भी हो चुकी है। जिसके तहत भारत के वॉरेन बफे कहें जाने वाले राकेश ने अपने पोर्टफोलियो में शामिल Edelweiss Financial Servicesमें अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है।

    अप्रैल-जून 2021 तिमाही में राकेश झुनझुनावाला ने इस स्टॉक में अपनी हिस्सेदारी 1.19 फीसदी से बढ़ाकर 1.61 फीसदी कर दी है। Edelweiss Financial Services के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक अप्रैल-जून 2021 तिमाही में कंपनी में राकेश झुनझुनवाला की होल्डिंग 1,51,25,000 इक्विटी शेयर यानी 1.61 फीसदी रही है।

    अगर हम इस स्टॉक में राकेश झुनझुनवाला की जनवरी-मार्च की होल्डिंग पर नजर डालें तो इस अवधि  में उनकी हिस्सेदारी1,11,25,000  शेयर यानी 1.19 फीसदी थी। जनवरी से मार्च की अवधि में राकेश झुनझुनवाला ने इस कंपनी में अपने शेयरहोल्डिंग में कोई बदलाव नहीं किया था।

    अगर जून 2020 तिमाही से इस कंपनी में राकेश झुनझुनावाला की होल्डिंग पैटर्न पर नजर डालें तो तब से अब तक कंपनी में राकेश झुनझुनवाला की होल्डिंग में बढ़त देखने को मिली। जून 2020 तिमाही में भी राकेशझुनझुनवाला ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई थी और इसको करीब 1 फीसदी से बढ़ाकर 1.19 फीसदी कर दिया था।

    इस तरह जो लोग राकेश झुनझुनवाला को फॉलो करते है उनको यह संकेत मिल गया होगा कि स्मार्ट निवेशकों के लिए अच्छे शेयरों में खरीदें, होल्ड करें और भूल जाएं की रणनीति पैसा बनाने का मूल मंत्र है।


    राकेश झुनझुनवाला की तरफ से  Edelweiss Financial Services में हिस्सेदारी बढ़ाने की खबर इस स्टॉक के लिए अच्छी साबित हुई है। शुक्रवार के कारोबार में इस स्टॉक में 10 फीसदी का अपरसर्किट लगा था और कारोबार के अंत में एनएसई पर यह 86.85 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ था।

    सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।