राकेश झुनझुनवाला ने Q4 के दौरान VIP Industries में बेचे 42.27 लाख शेयर

राकेश झुनझुनवाला ने वित्त वर्ष 2021 की चौथी तिमाही के दौरान VIP Industries में शेयर हिस्सेदारी हल्की की है.

अपडेटेड Apr 15, 2021 पर 5:23 PM

दिग्गज निवेशक बिग बुल राकेश झुनझुनवाला ने वित्त वर्ष 2021 की चौथी तिमाही के दौरान VIP Industries में शेयर हिस्सेदारी हल्की की है। बता दें कि कोरोना वायरस की मार से टूर एंड ट्रैवेल इंड्स्ट्री को भारी मार पड़ी है और इसका आउटलुक भी काफी धुंधला नजर आ रहा है।

2021 की चौथी तिमाही के अंत तक राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनवाला की VIP Industries में 32,73,400 (2.32 फीसदी) शेयरों की होल्डिंग थी। वित्त वर्ष 2021 की तीसरी तिमाही में राकेश झुनझुनवाला की 2 अकाउंट्स के जरिए VIP Industries में कुल 75,00,400 शेयरों की हिस्सेदारी थी। उन्होंने चौथी तिमाही में 42.27 लाख शेयरों की बिक्री कर दी है।

पक्के तौर पर यह नहीं कहा जा सकता है कि मार्च तिमाही के अंत में VIP Industries में उनके नाम से कोई स्टेक है या नहीं। क्योंकि अगर किसी कंपनी में किसी शेयर धारक की हिस्सेदारी 1 फीसदी से कम है तो कंपनी के लिए शेयर धारक के नाम का खुलासा करना जरूरी नहीं है।

2021 की मार्च तिमाही में VIP Industries के शेयरों में BSE पर 3 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। जबकि इसी अवधि में सेंसेक्स में 4 फीसदी की बढ़ोतरी रही।

15 अप्रैल यानी आज के सुबह के कारोबार में इस शेयर में 6 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। 10 बजे के आसपास यह शेयर 3.82 फीसदी की गिरावट के साथ 320.70 रुपये के आसपास कोरोबार कर रहा था।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।