Get App

Q1 Results: टाटा ग्रुप की कंपनी का मुनाफा 32% बढ़ा, शेयरों पर रहेगी नजर

Q1 Results: टाटा ग्रुप की एग्री कंपनी Rallis India ने जून तिमाही में दमदार नतीजे पेश किए हैं। मुनाफा 32% बढ़ा और मार्जिन भी मजबूत हुआ। जानिए किन कारोबारों ने कंपनी की कमाई बढ़ाई और नए प्रोडक्ट्स का कितना मिला फायदा।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jul 20, 2026 पर 9:39 PM
Q1 Results: टाटा ग्रुप की कंपनी का मुनाफा 32% बढ़ा, शेयरों पर रहेगी नजर
Rallis India का शेयर 2.6% की बढ़त के साथ ₹240 पर बंद हुआ।

Q1 Results: टाटा ग्रुप की एग्री-इनपुट कंपनी Rallis India ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (Q1) के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी का प्रदर्शन इस बार उम्मीद से बेहतर रहा। मुनाफा और रेवेन्यू, दोनों में बढ़ोतरी हुई है।

कंपनी का शुद्ध मुनाफा 31.6% बढ़कर ₹125 करोड़ हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में यह ₹95 करोड़ था।

रेवेन्यू और EBITDA दोनों बढ़े

जून तिमाही में Rallis India का रेवेन्यू 6.8% बढ़कर ₹1,022 करोड़ रहा। पिछले साल की समान तिमाही में यह कम था। वहीं, EBITDA 23.3% बढ़कर ₹185 करोड़ पहुंच गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें