Get App

अगले हफ्ते ये 6 स्टॉक्स बाजार में मचायेंगे धमाल, क्या ये शेयर हैं आपके पोर्टफोलियों में, अभी करें चेक

Ramco Cements पर JM Financial Services की सोनी पटनायक ने BTST कॉल सुझाया। उन्होंने कहा कि कल कमाई के लिए रैमको सीमेंट्स के शेयर में खरीदारी करनी चाहिए। इसमें 870/875 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा इसमें 853 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। हालांकि इसमें 840 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Oct 25, 2024 पर 8:06 PM
अगले हफ्ते ये 6 स्टॉक्स बाजार में मचायेंगे धमाल, क्या ये शेयर हैं आपके पोर्टफोलियों में, अभी करें चेक
Lupin पर Sharekhan के जतिन गेडिया ने BTST कॉल देते हुए कहा कि इसमें 2175 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं

BTST/STBT Calls: इस हफ्ते कुल मिलाकर बाजार में हाहाकार मचा हुआ नजर आया। सेंसेक्स, निफ्टी लगातार 5वें दिन गिरावट पर बंद हुए। सेंसेक्स 663 प्वाइंट गिरकर 79,402 पर बंद हुआ। निफ्टी 219 प्वाइंट गिरकर 24,181 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 744 प्वाइंट गिरकर 50,787 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में गिरावट रही। निफ्टी के 50 में से 38 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। निफ्टी बैंक के 12 में से 9 शेयरों में गिरावट रही। ऐसे में बाजार बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए BTST और STBT कॉल्स सुझाये। एक्सपर्ट्स का कहना है कि कल इनमें ट्रेड लेकर अच्छी कमाई की जा सकती है। जानते हैं स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस-

JM Financial Services की सोनी पटनायक का BTST कॉल - Ramco Cements

सोनी पटनायक ने बीटीएसटी कॉल देते हुए रैमको सीमेंट्स में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 853 रुपये के स्तर खरीदारी करें। इसमें 870/875 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें 840 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

rachanavaidya.in की रचना वैद्य का BTST कॉल - Indian Hotels

रचना वैद्य ने कहा कि सोमवार को कमाई के लिए इंडियन होटल्स के शेयर में खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा इसमें 691 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 710 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 689 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें