Get App

बाजार की सबसे बुलंद आवाज़ रमेश दमानी ने कहा , ये बुलरन रुकने वाला नहीं, 1991 के बाद आज निवेश का सबसे अच्छा दौर

रमेश दमानी ने कहा कि रिटेल के अच्छा पैसा बनाने पर खुशी है। इक्विटी में जिसने भी निवेश किया, उसने पैसा बनाया है। वहीं, F&O में करीब 90 फीसदी ट्रेडर्स ने पैसा गंवाया है। वायदा में रिटेल को 50000 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। 50000 करोड़ में बायोकॉन, टाटा एलेक्सी जैसी कंपनी आ जाती हैं। खुशी है कि भारत की समृद्धि में भारतीयों का हिस्सा रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 26, 2024 पर 1:22 PM
बाजार की सबसे बुलंद आवाज़ रमेश दमानी ने कहा , ये बुलरन रुकने वाला नहीं, 1991 के बाद आज निवेश का सबसे अच्छा दौर
रमेश दमानी का कहना है कि भारत तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनने की राह पर है। भारत में प्रति व्यक्ति आय बढ़ाने की जरुरत है। प्रति व्यक्ति आय बढ़ी तो बाजार तेजी से बढ़ेगा। भारत में अगले 5 साल में तेज ग्रोथ की संभावनाएं हैं।IPO मार्केट में यूफोरिया काफी है। लेकिन निवेशित रहें

सीएनबीसी-आवाज़ के गेट रिच सीरीज के दूसरे सीजन की शुरूआत बाजार की सबसे बड़ी आवाज़ रमेश दमानी से हुई है। CNBC-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल से हुई खास बातचीत में उन्होंने PSU कंपनियों पर खुलकर बात की। उनके मुताबिक PSU कंपनियों में अब भी मौके हैं। उनका कहना है कि सरकारी कंपनियों में अभी भी दम है। बड़ी तेजी के बाद PSU कंपनियों में करेक्शन दिखा है। कोई भी शेयर लगातार नहीं चल सकता है। PSU ने निवेशकों की अच्छी वेल्थ बनवाई है। PSU में आयल एंड गैस, इंजीनियरिंग,कंस्ट्रक्शन और पावर में कमाई के मौके हैं।

बाजार में रिटेल की भूमिका पर क्या कहेंगे?

इसके जवाब में रमेश दमानी ने कहा कि रिटेल के अच्छा पैसा बनाने पर खुशी है। इक्विटी में जिसने भी निवेश किया, उसने पैसा बनाया है। वहीं, F&O में करीब 90 फीसदी ट्रेडर्स ने पैसा गंवाया है। वायदा में रिटेल को 50000 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। 50000 करोड़ में बायोकॉन, टाटा एलेक्सी जैसी कंपनी आ जाती हैं। खुशी है कि भारत की समृद्धि में भारतीयों का हिस्सा रहा है। F&O में रिटेल के पैसा गंवाने से दुख हुआ है। F&O स्पेस को अच्छी तरह समझने के बाद ही एंट्री करनी चाहिए।

इन्वेंस्टिग की जगह ट्रेडिंग कल्चर क्यों बढ़ा?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें