रेटगेन ट्रैवेल टेक्नोलॉजीज के लिए फाइनेंशियल ईयर 2024-25 अच्छा नही रहा। ऑर्डरबुक की ग्रोथ सुस्त ही। कुछ खास अकाउंट्स में कंपनी को प्राइस के मामले में मोलभाव करना पड़ा। कंपनी को एक ओटीए क्लाइंट भी गंवाना पड़ा। पूंजी बढ़ाने के बाद भी कंपनी विलय और अधिग्रहण नहीं कर पाई है। कंपनी को यह फाइनेंशियल ईयर (2025-26) भी सुस्त रहने की उम्मीद है। इसकी वजह यह है कि कंपनी ग्रोथ बढ़ाने के लिए बड़ा निवेश करने जा रही है।
