Get App

RateGain Travel Technologies का Q4 में मुनाफा 9% बढ़ा, मार्जिन में भी सुधार; शेयर 4% उछला

RateGain Travel Technologies Share Price: रेटगेन ट्रैवल टेक्नोलोजिज वैश्विक स्तर पर हॉस्पिटैलिटी और ट्रैवल इंडस्ट्री के लिए AI-पावर्ड SaaS सॉल्यूशंस की प्रोवाइडर है। पूरे वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान कंपनी का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 12.5 प्रतिशत बढ़ गया

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड May 26, 2025 पर 6:44 PM
RateGain Travel Technologies का Q4 में मुनाफा 9% बढ़ा, मार्जिन में भी सुधार; शेयर 4% उछला
Q4 में RateGain Travel Technologies का EBITDA 11.6 प्रतिशत बढ़ा।

RateGain Travel Technologies March Quarter Results: रेटगेन ट्रैवल टेक्नोलोजिज के शेयरों में 26 मई को BSE पर 12 प्रतिशत तक की तेजी आई और कीमत 567.40 रुपये के हाई तक चली गई। शेयर खुला तो केवल 1 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ था लेकिन फिर दिन में इसमें जबरदस्त खरीद हुई। इसकी अहम वजह रही कंपनी के जनवरी-मार्च 2025 तिमाही और वित्त वर्ष 2025 के नतीजे। तिमाही के दौरान कंपनी को कंसोलिडेटेड बेसिस पर 54.80 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है। यह एक साल पहले के मुनाफे 50 करोड़ रुपये से 9.5 प्रतिशत ज्यादा है।

शेयर बाजार को दी गई जानकारी के मुताबिक, रेटगेन ट्रैवल टेक्नोलोजिज का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर लगभग 2 प्रतिशत बढ़कर 260.69 करोड़ रुपये हो गया। मार्च 2024 तिमाही में यह 255.81 करोड़ रुपये था। EBITDA 11.6 प्रतिशत बढ़कर 60.5 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 54.2 करोड़ रुपये था। EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर 203 बेसिस पॉइंट्स की बढ़ोतरी के साथ 23.22% हो गया। मार्च 2024 तिमाही में यह 21.19% था।

पूरे वित्त वर्ष 2025 के आंकड़े

RateGain Travel Technologies ने वित्त वर्ष 2025 के लिए 12–13% के रेवेन्यू गाइडेंस के लक्ष्य को पूरा किया है। पूरे वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान कंपनी का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 12.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1076.67 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। एक साल पहले यह 957.03 करोड़ रुपये था। शुद्ध मुनाफा लगभग 44 प्रतिशत बढ़कर 208.93 करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 2024 में 145.39 करोड़ रुपये था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें