Raymond Q1 Result: रेवेन्यू में 48% और मुनाफे में 26% का उछाल, नतीजे आने पर शेयर बने रॉकेट

Raymond Q1 Result: रेमंड के लिए चालू वित्त वर्ष 2024-25 की शुरुआती मिली-जुली रही। वित्त वर्ष की पहली तिमाही अप्रैल-जून 2024 में कंपनी का कंसालिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 48 फीसदी बढ़ गया। इस दौरान रेवेन्यू के नेट प्रॉफिट में 26 फीसदी की जोरदार तेजी आई। नतीजे आने के बाद रेमंड के शेयरों की खरीदारी बढ़ गई और यह 4 फीसदी से अधिक उछल गया

अपडेटेड Aug 06, 2024 पर 3:49 PM
Raymond Q1 Result: चालू वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में रेमंड का रेवेन्यू सालाना आधार पर 98 फीसदी बढ़कर 937.65 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हालांकि तिमाही आधार पर इसमें 0.60 फीसदी की गिरावट आई।

Raymond Q1 Result: रेमंड के लिए चालू वित्त वर्ष 2024-25 की शुरुआती मिली-जुली रही। वित्त वर्ष की पहली तिमाही अप्रैल-जून 2024 में कंपनी का कंसालिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 48 फीसदी बढ़ गया। इस दौरान रेवेन्यू के नेट प्रॉफिट में 26 फीसदी की जोरदार तेजी आई। नतीजे आने के बाद रेमंड के शेयरों की खरीदारी बढ़ गई और यह 4 फीसदी से अधिक उछल गया। मार्केट के कमजोर सेंटिमेंट में इसे बिकवाली का सामना करना पड़ा लेकिन फिर भी यह काफी मजबूत स्थिति में बना हुआ है। दिन के आखिरी में आज BSE पर यह 1.27 फीसदी की बढ़त के साथ 1932.00 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 4.20 फीसदी के उछाल के साथ 1987.95 रुपये के लेवल तक पहुंच गया था।

Raymond Q1 Result की खास बातें

चालू वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में रेमंड का रेवेन्यू सालाना आधार पर 98 फीसदी बढ़कर 937.65 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हालांकि तिमाही आधार पर इसमें 0.60 फीसदी की गिरावट आई। इसके अलावा कंपनी का शुद्ध मुनाफा भी सालाना आधार पर 26.7 फीसदी उछलकर 57.04 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हालांकि तिमाही आधार पर मुनाफे में 51 फीसदी की गिरावट आई। EBITDA की बात करें तो सालाना आधार पर 45.8 करोड़ रुपये से उछलकर 101.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गया और मार्जिन भी 9.7 फीसदी से उछलकर 10.8 फीसदी पर पहुंच गया।


एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल

रेमंड के शेयर पिछले साल 1 दिसंबर 2023 को 1,487.00 रुपये पर थे जो इसके शेयरों के लिए एक साल का निचला स्तर है। इस निचले स्तर से 7 महीने से भी कम समय में यह 134 फीसदी से अधिक उछलकर पिछले महीने 8 जुलाई 2024 को 3493.00 रुपये पर पहुंच गया जो इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड हाई लेवल है। हालांकि शेयरों की यह तेजी थम गई और फिलहाल इस हाई लेवल से यह करीब 45 फीसदी डाउनसाइड है। इस साल 2024 में अब तक इसके शेयर 12 फीसदी से अधिक मजबूत हुए हैं।

Gokaldas Exports Shares: बांग्लादेश का राजनीतिक संकट बना वरदान, फटाक से 18% चढ़ गए शेयर

Bajaj Housing Finance IPO: Bajaj Finance की सब्सिडियरी होगी लिस्ट, सेबी ने दी मंजूरी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।