आरबीआई आज सुबह 10 बजे मॉनेटरी पॉलिसी पेश करेगा। केंद्रीय बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा के ऐलान पर सबकी नजरें लगी हैं। सवाल है कि क्या आज मल्होत्रा रेपो रेट में किसी तरह के बदलाव का ऐलान करेंगे। यह पॉलिसी इसलिए भी अहम है, क्योंकि मध्यपूर्व में क्राइसिस अब भी जारी है, जिससे क्रूड की कीमतें हाई लेवल पर बनी हुई हैं।
