RBI MPC Meet 2025 Highlights: मौद्रिक नीति समिति की मीटिंग हर 2 महीने पर होती है। इस बार की मॉनेटरी पॉलिसी मीटिंग खुदरा महंगाई में लगातार नरमी, GDP की उच्च वृद्धि दर, डॉलर के मुकाबले रुपये के रिकॉर्ड निचले स्तर तक जाने और वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव के बीच हुई है
RBI MPC Meet 2025 Live: भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (Monetary Policy Committee) ने रेपो रेट में कटौती कर दी है। यह 0.25 प्रतिशत की है, जिसके बाद रेपो रेट घटकर 5.25 प्रतिशत रह गई है। मजबूत आर्थिक वृद्धि और महंगाई में नरमी के बीच RBI ने नीतिगत दर में यह कटौती की है। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने समिति के फैसलों की जानकारी दी।
इसके साथ ही RBI ने चालू वित्त वर्ष 2026 के
RBI MPC Meet 2025 Live: भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (Monetary Policy Committee) ने रेपो रेट में कटौती कर दी है। यह 0.25 प्रतिशत की है, जिसके बाद रेपो रेट घटकर 5.25 प्रतिशत रह गई है। मजबूत आर्थिक वृद्धि और महंगाई में नरमी के बीच RBI ने नीतिगत दर में यह कटौती की है। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने समिति के फैसलों की जानकारी दी।
इसके साथ ही RBI ने चालू वित्त वर्ष 2026 के लिए आर्थिक वृद्धि के अनुमान को 6.8 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.3 प्रतिशत कर दिया है। इसके अलावा महंगाई दर के अनुमान को 2.6 प्रतिशत से घटाकर 2 प्रतिशत कर दिया है।
साल 2025 में रेपो रेट में अब तक कुल 1.25 प्रतिशत की कटौती की जा चुकी है। इससे पहले, केंद्रीय बैंक ने इस साल फरवरी से जून तक रेपो रेट में कुल 1 प्रतिशत की कटौती की थी। वहीं अगस्त और अक्टूबर में रेपो रेट को 5.5 प्रतिशत पर स्थिर रखा गया था। RBI गवर्नर ने कहा कि इसके साथ ही मौद्रिक नीति के रुख को न्यूट्रल बनाए रखा गया है। इसका मतलब है कि केंद्रीय बैंक आर्थिक स्थिति के हिसाब से नीतिगत दर (RBI Policy Rate) में एडजस्टमेंट को लेकर लचीला बना रहेगा। रेपो रेट घटने के बाद अब होम लोन, व्हीकल लोन की ब्याज दर में बैंकों की ओर से कटौती की जा सकती है।