RBI Policy: भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। मैक्रोइकोनॉमिक स्थिति और वैश्विक परिस्थितियों पर गौर करते हुए इस साल की पहली मीटिंग में इसे 5.25 प्रतिशत पर ही स्थिर छोड़ा गया है। रेपो रेट में कोई बदलाव न होने से होम लोन, व्हीकल लोन और कमर्शियल लोन की मासिक किस्त जस-की-तस बने रहने की संभावना है।
