RBI MPC Meeting 2026 Highlights: विशेषज्ञों को प्रमुख ब्याज दर में कोई बदलाव न होने की ही उम्मीद थी। उनका मानना था कि भारतीय रिजर्व बैंक फरवरी 2025 से अब तक प्रमुख नीतिगत दर रेपो में 1.25 प्रतिशत की कटौती कर चुका है। फिलहाल न तो ग्रोथ को लेकर और न ही महंगाई के मोर्चे पर कोई बड़ी चिंता है। इसलिए इस बार दरों में यथास्थिति बनाए रखी जा सकती है
RBI Policy: भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। मैक्रोइकोनॉमिक स्थिति और वैश्विक परिस्थितियों पर गौर करते हुए इस साल की पहली मीटिंग में इसे 5.25 प्रतिशत पर ही स्थिर छोड़ा गया है। रेपो रेट में कोई बदलाव न होने से होम लोन, व्हीकल लोन और कमर्शियल लोन की मासिक किस्त जस-की-तस बने रहने की संभावना है।
MPC की मीटिंग आज, 6 फरवरी को खत्

MPC की मीटिंग आज, 6 फरवरी को खत्म हुई। हर 2 महीने पर होने वाली यह मीटिंग 4 फरवरी को शुरू हुई थी। दिसंबर 2025 में हुई मीटिंग में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कटौती हुई थी। इसके बाद रेपो रेट घटकर 5.25 प्रतिशत रह गई।
RBI ने मौजूदा वित्त वर्ष 2026 के लिए ग्रोथ अनुमान बढ़ाकर 7.4% कर दिया है। अगले वित्त वर्ष की पहली और दूसरी तिमाही के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर के अनुमान को बढ़ाकर क्रमश: 6.9 प्रतिशत और 7 प्रतिशत कर दिया है। वहीं खुदरा महंगाई दर का अनुमान चालू वित्त वर्ष के लिए 2.1 प्रतिशत रखा है।