Get App

Real estate stocks : AI के डर ने रियल एस्टेट सेक्टर पर भी बनाया दबाव, बेंगलुरु के रियल्टी स्टॉक्स 2% तक टूटे

Real estate stocks : AI से जुड़ी चिंताओं के कारण रियल एस्टेट स्टॉक्स में गिरावट के कारण निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 1.2 फीसदी गिरा है। AI के डर से IT सेक्टर में छंटनी से शहरी इलाकों में घरों की मांग कम हो सकती है। इसके चलते रियल्टी शेयरों पर दबाव बना है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Feb 12, 2026 पर 3:09 PM
Real estate stocks : AI के डर ने रियल एस्टेट सेक्टर पर भी बनाया दबाव, बेंगलुरु के रियल्टी स्टॉक्स 2% तक टूटे
Real estate stocks fall : अनंत राज और DLF के शेयर 2 फीसदी से ज़्यादा गिरे हैं। बेंगलुरु के जाने-माने रियल एस्टेट डेवलपर्स, ब्रिगेड एंटरप्राइजेज और शोभा के शेयर 1.5 फीसदी से ज़्यादा गिरे हैं।

Real estate stocks : 12 फरवरी को रियल एस्टेट कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही। इसके साथ ही IT कंपनियों के शेयर भी गिरे हैं। AI से आईटी कंपनियों के लिए कुछ दिक्कतें आने की चिंता बढ़ रही है। इसका असर आईटी और रियल्टी दोनों सेक्टरों के शेयरों पर देखने को मिल रहा है। रियल एस्टेट स्टॉक्स में गिरावट के चलते निफ्टी रियल्टी इंडेक्स दोपहर 12 बजे के आसपास 1.2 फीसदी गिरकर 844.50 के आसपास आ गया। रियल्टी इंडेक्स आज मार्केट के टॉप सेक्टरल लूज़र्स में से एक है। हालांकि निफ्टी IT लगभग 5 फीसदी गिरकर चार महीने के सबसे निचले लेवल पर आ गया है और आज का टॉप सेक्टरल लूज़र बना हुआ है।

अनंत राज और DLF के शेयर 2 फीसदी से ज़्यादा गिरे हैं। बेंगलुरु के जाने-माने रियल एस्टेट डेवलपर्स, ब्रिगेड एंटरप्राइजेज और शोभा के शेयर 1.5 फीसदी से ज़्यादा गिरे हैं। प्रेस्टीज एस्टेट्स और गोदरेज प्रॉपर्टीज 1 फीसदी से ज़्यादा गिरे हैं। जबकि ओबेरॉय रियल्टी और मैक्रोटेक डेवलपर्स (लोढ़ा) के शेयर मामूली नुकसान के साथ ट्रेड कर रहे हैं।

क्यों गिर रहे हैं IT स्टॉक्स ?

US में जॉब ग्रोथ जनवरी में अचानक बढ़ी है और अनएम्प्लॉयमेंट रेट गिरकर 4.3 फीसदी हो गई है। लेबर मार्केट में स्थिरता के ये संकेत फेडरल रिजर्व को कुछ समय के लिए इंटरेस्ट रेट्स में कोई बदलाव न करने की गुंजाइश दे सकते हैं। ऐसे में पॉलिसी बनाने वालों की नजर ग्रोथ पर होकर महंगाई पर रह सकती है। यूएस में रेट कट की उम्मीद कम होने से आईटी शेयरों पर दबाव बना है। इसके अलावा AI को लेकर उभर रही नई चिंताओं ने भी इन शेयरों पर दबाव बनाया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें