REC Ltd Shares: आरईसी लिमिटेड ने हाल ही में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) अपने जून तिमाही तक के शेयरहोल्डिंग पैटर्न को अपलोड किया। इससे पता चलता है कि कंपनी में घरेलू म्यूचुअल फंडों की हिस्सेदारी अप्रैल-जून तिमाही के दौरान मामूली रूप से घटी है। दूसरी तरफ छोटे रिटेल निवेशकों और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने कंपनी में अपनी-अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। जून तिमाही के अंत में, 38 घरेलू म्यूचुअल फंडों के पास REC की 9.11% हिस्सेदारी है। यह मार्च तिमाही के दौरान उनके पास मौजूद 9.48% हिस्सेदारी से कम है। हालांकि, मार्च के अंत में REC हिस्सेदारी रखने वाले कुल म्यूचुअल फंडों की कुल संख्या 36 थी।
