REC, PFC Shares: ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए (CLSA) ने पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (PFC) और REC लिमिटेड के शेयरों पर भरोसा जताया है। ब्रोकरेज ने इन दोनों सरकारी पावर फाइनेंस कंपनियों कंपनियों के शेयरों को अपनी हाई-कन्विक्शन आउटपरफॉर्मर सूची में शामिल कर लिया है। साथ ही इनपर अपनी ‘आउटपरफॉर्म’ की रेटिंग को बरकरार रखा है। हालांकि, CLSA ने इन शेयरों के टारगेट प्राइस में 11% तक की कटौती की है।
CLSA ने PFC का टारगेट प्राइस 590 रुपये से घटाकर 525 रुपये कर दिया है, जबकि REC का टारगेट 540 रुपये से घटाकर 525 रुपये कर दिया गया है। इसके बावजूद, नया टारगेट प्राइस से इन दोनों शेयरों में 45% तक की तेजी की संभावना दिखाता है।
पीएफसी के लिए ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी की 59% असंवितरित मंजूरियों की मौजूदा पाइपलाइन इसकी दोहरे अंकों की वृद्धि का समर्थन करेगी। फर्म की पिछली खराब संपत्तियों का भूत अब लगभग पीछे छूट चुका है और नए संवितरणों का दृष्टिकोण बेहतर है।
ब्रोकरेज ने PFC को लेकर कहा कि कंपनी की मंजूर लोन पाइपलाइन में से 59% अभी वितरित नहीं हुई हैं, जो आगे इसके डबल-डिजिट ग्रोथ को बनाए रखने में मदद करेगी। इसके साथ ही, कंपनी के बैड लोन (bad assets) से जुड़ी पुरानी समस्याएं अब पीछे छूट चुकी हैं और नए लोन डिस्बर्सल को लेकर आउटलुक पहले से बेहतर है।
CLSA के मुताबिक, PFC का लोन ग्रोथ, रिटर्न ऑन इक्विटी (RoE) और डिविडेंड यील्ड्स के मामले में प्रदर्शन काफी दमदाद है। वित्त वर्ष 2027 के अनुमानित मूल्य के आधार पर कंपनी का शेयर अभी भी 0.76 गुना प्राइस-टू-बुक वैल्यू पर ट्रेड कर रहा है।
वहीं REC के बारे में CLSA ने कहा कि कंपनी की मंजूर लोन पाइपलाइन में से 55% अभी वितरित नहीं हुई हैं, जो इसे डबल-डिजिट ग्रोथ देने में सक्षम बनाएगी। कंपनी ने पिछले ढाई सालों में कोई नया लोन स्लिपेज नहीं देखा है, जिससे इसके नए डिस्बर्सल्स को लेकर नजरिया सकारात्मक बना हुआ है। साथ ही, REC का मैनेजमेंट ट्रैक रिकॉर्ड काफी मजबूत है और यह बेस्ट-इन-क्लास डिलीवरी देने में सक्षम है।
CLSA ने शुक्रवार, 28 फरवरी को दोनों शेयरों पर अपनी ‘आउटपरफॉर्म’ रेटिंग बनाए रखी। दिलचस्प बात यह है कि REC और PFC दोनों पर कवरेज रखने वाले सभी 12 एनालिस्ट्स ने इन दोनों शेयरों को '(Buy)' की रेटिंग दी है।
CLSA की इस रिपोर्ट के बाद, आज 3 मार्च को PFC और REC दोनों के शेयर शुरुआती कारोबार में हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। PFC के शेयर शुरुआती कारोबार में 1.67% की बढ़त के साथ ₹370.6 पर और REC के शेयर 1.32% ऊपर ₹365.05 पर कारोबार कर रहे थे।
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।