Groww की पेरेंट कंपनी बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स और लेंसकार्ट सॉल्यूशंस के नए लिस्टेड शेयर,साथ ही हाल ही में डीमर्ज हुई टाटा मोटर्स CV के शेयर BSE लार्जकैप इंडेक्स में शामिल होने वाले हैं। एक्सचेंज ने 23 दिसंबर को जारी एक नोटिस में यह जानकारी दी है कि इंडेक्स में होने वाले नए बदलाव 6 जनवरी (मंगलवार) से लागू होंगे। पहले एशिया इंडेक्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से जानी जाने वालीबीएसई इंडेक्स सर्विसेज, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) की पूरी तरह से स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी है।
