Get App

Recode Studios IPO Listing: ₹158 का शेयर 35% प्रीमियम पर लिस्ट, एंट्री करते ही अपर सर्किट, चमका पोर्टफोलियो

Recode Studios IPO Listing: एक तरफ शुरुआती कारोबार में आज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) करीब 1% टूट गए तो दूसरी तरफ 'रिकोड' ब्रांड की कंपनी के शेयरों की करीब 35% प्रीमियम पर मार्केट में एंट्री हुई। इसके आईपीओ को भी निवेशकों का धांसू रिस्पांस मिला था। नई खरीदारी से पहले चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड May 12, 2026 पर 3:58 PM
Recode Studios IPO Listing: ₹158 का शेयर 35% प्रीमियम पर लिस्ट, एंट्री करते ही अपर सर्किट, चमका पोर्टफोलियो
Recode Studios IPO Listing: रीकोड स्टूडियोज का ₹45 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 5-7 मई तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Recode Studios IPO Listing: ब्यूटी और पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स बेचने वाली रिकोड स्टूडियोज के शेयरों की आज BSE SME प्लेटफॉर्म पर धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को भी निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था और इसे ओवरऑल 234 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत निवेशकों को ₹158 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी ₹213.10 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 34.87% का लिस्टिंग गेन (Recode Studios Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह ₹223.75 (Recode Studios Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 41.61% मुनाफे में हैं।

Recode Studios IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

रीकोड स्टूडियोज का ₹45 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 5-7 मई तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 234.64 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 137.99 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 404.76 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 216.65 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत ₹39 करोड़ के नए शेयर जारी हुए हैं। इसके अलावा ₹10 की फेस वैल्यू वाले 3,19,200 शेयर ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिके हैं। ऑफर फॉर सेल का पैसा तो शेयर बेचने वाले शेयरहोल्डर्स को मिला है। वहीं नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹5.74 करोड़ पंजाब के लुधियाना में नए वेयरहाउस फैसिलिटी के सेटअप, ₹5.41 करोड़ मार्केटिंग और ऐड, ₹19.50 करोड़ वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।

Recode Studios के बारे में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें