साल के पहले कारोबारी दिन बाजार में दिखी रिकवरी, दिग्गज एक्सपर्ट्स ने इन 4 स्टॉक्स पर कमाई के लिए लगाया दांव

PB Fintech के स्टॉक में Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जनवरी की एक्सपायरी वाली 2200 के स्ट्राइक वाली कॉल 63 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 90-95 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 42 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Jan 01, 2025 पर 10:43 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Time Technoplast पर Marketsmithindia के मयुरेश जोशी ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 494 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

Top 4 Intraday Stocks: कमजोर शुरुआत के बाद बाजार में रिकवरी का मूड देखने को मिला। निचले स्तरों से निफ्टी 60 तो बैंक निफ्टी साढ़े तीन सौ प्वाइंट सुधरा। बैंक निफ्टी को HDFC बैंक और कोटक बैंक ने सहारा दिया। वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर आज आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए शिल्पा राउत ने पीबी फिनटेक पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि राजेश सातपुते ने एशियन पेंट्स पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा सोमिल मेहता ने चार्ट के चमत्कार के लिए निफ्टी पर दांव लगाया। जबकि मयुरेश जोशी ने टाइम टेक्नोप्लास्ट पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः PB Fintech

Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने PB Fintech के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जनवरी की एक्सपायरी वाली 2200 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 63 रुपये के स्तर के करीब खरीदारी करें। इसमें 90-95 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 42 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Asian Paints Future


www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते ने Asian Paints में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Asian Paints में 2309 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 2360-2380 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 2280 रुपये पर लगाएं।

आज इंट्राडे में इन 5 स्टॉक्स में हो सकती है तगड़ी कमाई, बाजार खुलने के तुरंत बाद पांच दिग्गजों ने खेला दांव

चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Nifty

Mirae Asset Sharekhan के सोमिल मेहता ने Nifty में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जनवरी की एक्सपायरी वाली 23650 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 227 रुपये के स्तर के करीब खरीदारी करें। इसमें 320 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 195 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Time Technoplast

Marketsmithindia के मयुरेश जोशी ने मिडकैप सेगमेंट से Time Technoplast का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Time Technoplast के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 494 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में अच्छा अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

 

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।