Get App

साल के पहले कारोबारी दिन बाजार में दिखी रिकवरी, दिग्गज एक्सपर्ट्स ने इन 4 स्टॉक्स पर कमाई के लिए लगाया दांव

PB Fintech के स्टॉक में Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जनवरी की एक्सपायरी वाली 2200 के स्ट्राइक वाली कॉल 63 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 90-95 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 42 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 01, 2025 पर 10:43 AM
साल के पहले कारोबारी दिन बाजार में दिखी रिकवरी, दिग्गज एक्सपर्ट्स ने इन 4 स्टॉक्स पर कमाई के लिए लगाया दांव
Time Technoplast पर Marketsmithindia के मयुरेश जोशी ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 494 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

Top 4 Intraday Stocks: कमजोर शुरुआत के बाद बाजार में रिकवरी का मूड देखने को मिला। निचले स्तरों से निफ्टी 60 तो बैंक निफ्टी साढ़े तीन सौ प्वाइंट सुधरा। बैंक निफ्टी को HDFC बैंक और कोटक बैंक ने सहारा दिया। वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर आज आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए शिल्पा राउत ने पीबी फिनटेक पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि राजेश सातपुते ने एशियन पेंट्स पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा सोमिल मेहता ने चार्ट के चमत्कार के लिए निफ्टी पर दांव लगाया। जबकि मयुरेश जोशी ने टाइम टेक्नोप्लास्ट पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः PB Fintech

Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने PB Fintech के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जनवरी की एक्सपायरी वाली 2200 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 63 रुपये के स्तर के करीब खरीदारी करें। इसमें 90-95 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 42 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Asian Paints Future

www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते ने Asian Paints में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Asian Paints में 2309 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 2360-2380 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 2280 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें