Redington के शेयरों में 9% तक की बड़ी गिरावट, कमजोर तिमाही नतीजों के बाद जमकर बिकवाली

FY24 की अप्रैल-जून तिमाही में Redington का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 21.2 फीसदी घटा है और यह 248.8 करोड़ रुपये पर आ गया है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 315.8 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस शेयर में पिछले एक महीने में 13 फीसदी की गिरावट आई है

अपडेटेड Aug 02, 2023 पर 3:01 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Redington के शेयरों में आज 9 फीसदी तक की बड़ी गिरावट आई है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन प्रोवाइड करने वाली कंपनी Redington के शेयरों में आज 2 अगस्त को 9 फीसदी तक की बड़ी गिरावट आई है। इस समय यह स्टॉक 9 फीसदी लुढ़ककर 166.75 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल, FY24 की पहली तिमाही में कंपनी के नतीजे कमजोर रहे। इसके चलते कंपनी के शेयरों में आज बिकवाली देखने को मिल रही है। इस शेयर में पिछले एक महीने में 13 फीसदी की गिरावट आई है।

    कैसे रहे तिमाही नतीजे

    FY24 की अप्रैल-जून तिमाही में Redington का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 21.2 फीसदी घटा है और यह 248.8 करोड़ रुपये पर आ गया है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 315.8 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इसके अलावा, Ebitda पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के 461.8 करोड़ रुपये के मुकाबले 9.2 फीसदी गिरकर 419.2 करोड़ रुपये हो गया।


    तिमाही में Ebitda मार्जिन 100 बेसिस प्वाइंट गिरकर 2 फीसदी हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 3 फीसदी था। कंपनी का कुल राजस्व 21,187.2 करोड़ रुपये रहा, जो Q1FY23 में रिपोर्ट किए गए 16,803.1 करोड़ रुपये से 26.1 फीसदी अधिक है।

    कैसा रहा है शेयरों का प्रदर्शन

    Redington के शेयरों का प्रदर्शन शॉर्ट टर्म में कमजोर रहा है। पिछले एक महीने में यह स्टॉक 13 फीसदी गिरा है। पिछले 6 महीने में इसमें 10 फीसदी की गिरावट आई है। हालांकि, पिछले एक साल में इसने 27 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं, पिछले तीन सालों में इसके निवेशकों को 266 फीसदी का बंपर मुनाफा हुआ है।

    हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।