Redtape Q3 Results: दिसंबर तिमाही में मुनाफा 43% बढ़ा, शेयर ने इंट्राडे में देखी 8% तक तेजी

Redtape Q3 Results: रेडटेप में दिसंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 71.79 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। दिसंबर 2025 तिमाही में EBITDA सालाना आधार पर 36 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 170.6 करोड़ रुपये हो गया। मार्जिन बढ़कर 21.7 प्रतिशत हो गया

अपडेटेड Feb 12, 2026 पर 3:58 PM
Story continues below Advertisement
Redtape का कंसोलिडेटेड मुनाफा 104.53 करोड़ रुपये रहा।

फुटवियर कंपनी रेडटेप लिमिटेड के शेयरों में 12 फरवरी को दिन में लगभग 8 प्रतिशत तक की तेजी दिखी। बीएसई पर शेयर 138.75 रुपये के हाई तक गया। कंपनी के ​तिमाही नतीजे जारी होने के बाद शेयर में खरीद बढ़ी। हालांकि बाद में यह 1.4 प्रतिशत बढ़त के साथ 130.40 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में उसका शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 43 प्रतिशत बढ़कर 104.53 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले मुनाफा 73.07 करोड़ रुपये था।

ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू एक साल पहले से लगभग 19 प्रतिशत बढ़कर 786.55 करोड़ रुपये हो गया। दिसंबर 2024 तिमाही में यह 661.05 करोड़ रुपये था। खर्च 656.58 करोड़ रुपये के रहे, जो दिसंबर 2024 तिमाही में 570.61 करोड़ रुपये के थे।

दिसंबर 2025 तिमाही में रेडटेप लिमिटेड का EBITDA (Earnings Before Interest, Tax, Depreciation and Amortisation) सालाना आधार पर 36 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 170.6 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 125.5 करोड़ रुपये था। मार्जिन बढ़कर 21.7 प्रतिशत हो गया, जो दिसंबर 2024 तिमाही में 19 प्रतिशत था।


Redtape का शेयर एक साल में 24 प्रतिशत कमजोर

रेडटेप में दिसंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 71.79 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर एक साल में 24 प्रतिशत नीचे आया है। कंपनी का मार्केट कैप 7200 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 179.90 रुपये और एडजस्टेड लो 106.45 रुपये है।

रेडटेप अपनी पेरेंट कंपनी मिर्जा इंटरनेशनल से डीमर्ज होने के बाद एक अलग एंटिटी के तौर पर अगस्त 2023 में शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 2,018.46 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 184.48 करोड़ रुपये रहा था। रेडटेप BSE 1000 इंडेक्स का हिस्सा है।

Physicswallah का 3 महीने का लॉक-इन खत्म, 7.17 करोड़ शेयर हुए फ्री; कीमत 6% तक गिरी

इस साल जनवरी में न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने रिपोर्ट दी थी कि रेडटेप के फाउंडर मिर्जा परिवार कंपनी में अपनी बहुमत हिस्सेदारी या संभवतः पूरी हिस्सेदारी बेचने पर विचार कर रहे हैं। डील के लिए दिग्गज प्राइवेट इक्विटी फर्म ब्लैकस्टोन और केकेआर ने रुचि दिखाई है। लेकिन फिर खबरों पर प्रमोटर्स ने सफाई दी। कंपनी की ओर से कहा गया कि फिलहाल ऐसा कोई घटनाक्रम नहीं हुआ है, जिसकी जानकारी SEBI के नियमों के तहत सार्वजनिक करना जरूरी हो। इसके साथ ही प्रमोटर्स ने यह भी कहा कि कंपनी और उसके प्रमोटर समय-समय पर कारोबार के विस्तार, ग्रोथ और वैल्यू क्रिएशन के लिए रणनीतिक अवसरों पर विचार करते रहते हैं।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।