Get App

Redtape Q3 Results: दिसंबर तिमाही में मुनाफा 43% बढ़ा, शेयर ने इंट्राडे में देखी 8% तक तेजी

Redtape Q3 Results: रेडटेप में दिसंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 71.79 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। दिसंबर 2025 तिमाही में EBITDA सालाना आधार पर 36 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 170.6 करोड़ रुपये हो गया। मार्जिन बढ़कर 21.7 प्रतिशत हो गया

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Feb 12, 2026 पर 3:58 PM
Redtape Q3 Results: दिसंबर तिमाही में मुनाफा 43% बढ़ा, शेयर ने इंट्राडे में देखी 8% तक तेजी
Redtape का कंसोलिडेटेड मुनाफा 104.53 करोड़ रुपये रहा।

फुटवियर कंपनी रेडटेप लिमिटेड के शेयरों में 12 फरवरी को दिन में लगभग 8 प्रतिशत तक की तेजी दिखी। बीएसई पर शेयर 138.75 रुपये के हाई तक गया। कंपनी के ​तिमाही नतीजे जारी होने के बाद शेयर में खरीद बढ़ी। हालांकि बाद में यह 1.4 प्रतिशत बढ़त के साथ 130.40 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में उसका शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 43 प्रतिशत बढ़कर 104.53 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले मुनाफा 73.07 करोड़ रुपये था।

ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू एक साल पहले से लगभग 19 प्रतिशत बढ़कर 786.55 करोड़ रुपये हो गया। दिसंबर 2024 तिमाही में यह 661.05 करोड़ रुपये था। खर्च 656.58 करोड़ रुपये के रहे, जो दिसंबर 2024 तिमाही में 570.61 करोड़ रुपये के थे।

दिसंबर 2025 तिमाही में रेडटेप लिमिटेड का EBITDA (Earnings Before Interest, Tax, Depreciation and Amortisation) सालाना आधार पर 36 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 170.6 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 125.5 करोड़ रुपये था। मार्जिन बढ़कर 21.7 प्रतिशत हो गया, जो दिसंबर 2024 तिमाही में 19 प्रतिशत था।

Redtape का शेयर एक साल में 24 प्रतिशत कमजोर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें