Get App

रेखा झुनझुनवाला ने कोच्ची स्थित इस बैंक में बढ़ाई हिस्सेदारी, क्या आपने भी कर रखा है इसमें निवेश?

जून तिमाही में राकेश झुनझुनवाला और रेखा झुनझुनवाला की फेडरल बैंक में संयुक्त हिस्सेदारी करीब 1 फीसदी दी थी। जबकि राकेश झुनझुनावाला की व्यक्तिगत हिस्सेदारी 2.63 फीसीद पर थी। सितंबर तिमाही में बैंक में राकेश झुनझुनावाला की हिस्सेदारी घटकर 2.31 फीसदी पर आ गई

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 19, 2023 पर 7:22 PM
रेखा झुनझुनवाला ने कोच्ची स्थित इस बैंक में बढ़ाई हिस्सेदारी, क्या आपने भी कर रखा है इसमें निवेश?
जून तिमाही में राकेश झुनझुनवाला और रेखा झुनझुनवाला की फेडरल बैंक में संयुक्त हिस्सेदारी करीब 1 फीसदी दी थी

Federal Bank share price: दिग्गज निवेशक स्वर्गीय राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनवाला ने दिसंबर तिमाही में फेडरल बैंक में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। स्टॉक एक्सचेंज पर उपलब्ध बैंक के ताजे शेयर होल्डिंग पैटर्न से पता चलता है कि वर्तमान में फेडरल बैंक में रेखा झुनझुनवाला की हिस्सेदारी 1.7 फीसदी या 2.45 करोड़ शेयरों की है। बतातें चलें कि सितंबर तिमाही के फेडरल बैंक के शेयर होल्डिंग पैटर्न में रेखा झुनझुनवाला का नाम नहीं था। यह साफ नहीं है कि उन्होंने सितंबर तिमाही में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी थी या फिर इसको घटाकर 1 फीसदी से कम कर दिया था।

गौरतलब है कि अगर किसी कंपनी में किसी निवेशक की हिस्सेदारी 1 फीसदी से नीचे रहती है तो फिर शेयर होल्डिंग पैटर्न लिस्ट में उसका नाम नहीं दिया जाता है। जून तिमाही में राकेश झुनझुनवाला और रेखा झुनझुनवाला की फेडरल बैंक में संयुक्त हिस्सेदारी करीब 1 फीसदी दी थी। जबकि राकेश झुनझुनावाला की व्यक्तिगत हिस्सेदारी 2.63 फीसीद पर थी। सितंबर तिमाही में बैंक में राकेश झुनझुनावाला की हिस्सेदारी घटकर 2.31 फीसदी पर आ गई। बता दें कि राकेश झुझुनवाला का निधन 14 अगस्त 2022 को हो गया था।

आज कैसी रही फेडरल बैंक की चाल

आज के कारोबार में बीएसई पर फेडरल बैंक के शेयर 0.5 फीसद टूटकर 136 रुपये पर बंद हुआ है। स्टॉक का दिन का लो 135 रुपए का है। वहीं, दिन का हाई 137.80 रुपए है। स्टॉक का 52 वीक हाई 143.40 रुपए है। वहीं, इसका 52 वीक लो 82.50 रुपए है। स्टॉक का वॉल्यूम 12287029 शेयरों का है। पिछले 1 हफ्ते में ये शेयर 0.70 फीसदी चढ़ा है। वहीं, 1 महीने में ये शेयर 0.62 फीसजी गिरा है। पिछले 3 महीने में इस स्टॉक में 3.58 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। पिछले 1 साल में ये शेयर 38 फीसदी भागा है। 3 साल में ये शेयर 48.47 फीसदी भागा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें