Get App

Rekha Jhunjhunwala Stocks: रेखा झुनझुनवाला के इन 3 शेयरों ने 2023 में दिया मल्टीबैगर रिटर्न, क्या आपके पास भी हैं?

Rekha Jhunjhunwala Portfolio: रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल कम से कम 3 शेयरों ने इस साल मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। वहीं उन्हें इस साल सबसे बड़ा मुनाफा टाइटन से हुआ है, जिसमें उनकी करीब 5.4 फीसदी हिस्सेदारी है। रेखा झुनझुनवाला को उनके पति और दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला की मौत के बाद विरासत में हजारों करोड़ रुपये का पोर्टफोलियो मिला हुआ है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 20, 2023 पर 11:07 PM
Rekha Jhunjhunwala Stocks: रेखा झुनझुनवाला के इन 3 शेयरों ने 2023  में दिया मल्टीबैगर रिटर्न, क्या आपके पास भी हैं?
Rekha Jhunjhunwala Portfolio: रेखा झुनझुनवाला का सबसे बड़ा निवेश अभी भी टाइटन में है

Rekha Jhunjhunwala Portfolio: रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल कम से कम 3 शेयरों ने इस साल मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। वहीं उन्हें इस साल सबसे बड़ा मुनाफा टाइटन से हुआ है, जिसमें उनकी करीब 5.4 फीसदी हिस्सेदारी है। रेखा झुनझुनवाला को उनके पति और दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला की मौत के बाद विरासत में हजारों करोड़ रुपये का पोर्टफोलियो मिला हुआ है। सितंबर तिमाही तक की शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में 25 शेयर है।

सितंबर तिमाही में इन 25 शेयरों में कुल निवेश की वैल्यू करीब 14% बढ़कर 39,000 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। बता दें कि शेयरहोल्डिंग आंकड़े में सिर्फ उन कंपनियों का नाम शामिल होता है, जिसमें उनकी हिस्सेदारी 1% से अधिक होती है।

इन 3 शेयरों ने दिया मल्टीबैगर रिटर्न

रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो के एनालिसिस से पता चलता है कि उन्हें इस साल सबसे अधिक रिटर्न टाटा मोटर्स डीवीआर (Tata Motors DVR) के शेयर ने दिया है। साल 2023 में यह शेयर अबतक करीब 138% चढ़ चुका है। सितंबर तिमाही के अंत में, रेखा झुनझुनवाला के पास इस कंपनी की 1.92 फीसदी हिस्सेदारी थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें