Rcom Share Price: पैसा डुबाने वाला शेयर! क्या आपके पास ये स्टॉक है जो ₹800 से टूटकर ₹2 पर आ गया

इस बीच आरकॉम की ओर से वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही के नतीजे भी पेश किए हैं कंपनी को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है दिसंबर 2023 को समाप्त तिमाही में रिलायंस कम्युनिकेशंस का नेट लॉस 2060 करोड़ रुपये हो गया

अपडेटेड Feb 15, 2024 पर 4:02 PM
Story continues below Advertisement
आखिर किस शेयर में आई इतनी बड़ी गिरावट

Reliance Communications share price: शेयर बाजार में कई ऐसे शेयर हैं जो आपको मालामाल बनाते हैं। जबकि कई शेयर आपके पूरी वेल्थ डूबा देते हैं। आज हम ऐसे ही एक शेयर की बात करने वाले हैं। एक समय यह शेयर 800 रुपए पर ट्रेड कर रहा था। जबकि आज इसकी वैल्यू गिरकर 2 रुपए पर आ चुकी है। 15 फरवरी को आरकॉम के शेयर 2.20 रुपए पर बंद हुए हैं। कंपनी के तिमाही नतीजे कमजोर रहे हैं। अगर आप इस शेयर के बारे में अभी तक नहीं समझे हैं तो हम बता दें कि यह रिलायंस कम्युनिकेशंस का शेयर है।

6 महीने में रिटर्न

पिछले 6 महीने में शेयर ने अपने निवेशकों को करीब 63 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं एक महीने में स्टॉक 15 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। एनएसई पर 9 फरवरी 2024 को शेयर ने 2.20 रुपये पर क्लोजिंग दी है।


स्पेक्ट्रम नीलामी

दरअसल, Rcom के शेयर में ये तेजी सरकार की ओर से किए गए एक फैसले के बाद से दिख रही है। केंद्र सरकार की ओर से 96,317.65 करोड़ रुपये के आधार मूल्य पर मोबाइल फोन सेवाओं के लिए आठ स्पेक्ट्रम बैंड में नीलामी के लिए मंजूरी दी थी। जिसके बाद आरकॉम में भी तेजी देखने को मिली थी। वहीं दिवाला प्रक्रिया से गुजर रही कुछ दूरसंचार कंपनियों के पास मौजूदा स्पेक्ट्रम को भी इस नीलामी में बिक्री के लिए रखा जाएगा।

तिमाही नतीजे

इस बीच आरकॉम की ओर से वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही के नतीजे भी पेश किए हैं। कंपनी को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। दिसंबर 2023 को समाप्त तिमाही में रिलायंस कम्युनिकेशंस का नेट लॉस 2060 करोड़ रुपये हो गया, जबकि दिसंबर 2022 को समाप्त पिछली तिमाही के दौरान यह घाटा 9014.00 करोड़ रुपये था। दिसंबर 2023 को समाप्त तिमाही में बिक्री 21.67% घटकर 94 करोड़ रुपये हो गई। दिसंबर 2022 को समाप्त पिछली तिमाही के दौरान यह 120 करोड़ रुपये थी।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दी गई राय एक्सपर्ट की निजी राय होती है। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए जिम्मेदार नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि निवेश से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।