रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) अपनी सहयोगी फर्म रिलायंस स्ट्रैटजिक इनवेस्टमेंट लिमिटेड (Reliance Strategic Investments Ltd) को अलग कर नई कंपनी बनाने जा रही है। इस डीमर्जर के लिए 20 जुलाई रिकॉर्ड डेट तय किया है। कंपनी ने बताया कि डीमर्जर के तहत, शेयरधारकों को रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रत्येक एक शेयर के बदले रिलायंस स्ट्रैटजिक इनवेस्टमेंट के एक शेयर मिलेंगे। डीमर्जर के पूरा होने के बाद रिलायंस स्ट्रैटजिक इनवेस्टमेंट लिमिटेड का नाम बदलकर जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (Jio Financial Services Ltd) कर दिया जाएगा।
