Get App

Reliance Infra की 6000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना को शेयरधारकों की मंजूरी, जानिए पूरा प्लान

Reliance Infra के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 19 सितंबर को 6,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना को मंजूरी दी थी। इसमें से 3014 करोड़ रुपये शेयरों या कनवर्टिबल वारंट के प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट के जरिए जुटाए जाने थे, जबकि 3000 करोड़ रुपये QIP के माध्यम से जुटाए जाएंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 20, 2024 पर 10:10 PM
Reliance Infra की 6000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना को शेयरधारकों की मंजूरी, जानिए पूरा प्लान
रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर (Reliance Infra) के शेयरधारकों ने कंपनी की 6000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना को हरी झंडी दे दी है।

रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर (Reliance Infra) के शेयरधारकों ने कंपनी की 6000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना को हरी झंडी दे दी है। कंपनी यह फंड प्रेफरेंशियल इश्यू और क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के जरिए जुटाने जा रही है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि दोनों प्रस्तावों को शेयरधारकों की मंजूरी मिल गई है, जिसमें डाक मतपत्र के माध्यम से प्रस्तावों के पक्ष में 98 फीसदी से अधिक मतदान हुआ है। कंपनी के शेयरों में बीते शुक्रवार को 1.10 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक NSE पर 281 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।

Reliance Infra का क्या है प्लान?

रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 19 सितंबर को 6,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना को मंजूरी दी थी। इसमें से 3014 करोड़ रुपये शेयरों या कनवर्टिबल वारंट के प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट के जरिए जुटाए जाने थे, जबकि 3000 करोड़ रुपये QIP के माध्यम से जुटाए जाएंगे।

पहले फेज में रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर 240 रुपये प्रति शेयर के इश्यू प्राइस पर 12.56 करोड़ इक्विटी शेयर या कनवर्टिबल वारंट जारी करके 3014 करोड़ रुपये का प्रेफरेंशियल इश्यू शुरू कर रहा है। इसमें से 1104 करोड़ रुपये रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर के प्रमोटर्स द्वारा प्रमोटर कंपनी राइजी इनफिनिटी प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से निवेश किए जाएंगे। राइजी 4.60 करोड़ शेयर खरीदेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें