रिलायंस न्यू एनर्जी सोलर, एनर्जी स्टोरेज कंपनी Ambri में करेगी 5 करोड़ डॉलर का निवेश

RNSEL अमेरिका स्थित एनर्जी स्टोरेज कंपनी Ambri में 5 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी

अपडेटेड Aug 10, 2021 पर 6:11 PM
Story continues below Advertisement
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Reliance New Energy Solar (RNSEL) अमेरिका स्थित एनर्जी स्टोरेज कंपनी  Ambri में 5 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी। रिलायंस न्यू एनर्जी सोलर (Reliance New Energy Solar),पॉल्सन एंड कंपनी (Paulson & Co) और माइक्रोसॉफ्ट के बिलगेट्स जैसे निवेशक Ambri में कुल 14.4 करोड़ डॉलर का निवेश करेंगे।

    रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance industries)की एक यूनिट RNSEL ने कहा है कि वहा Ambri में 4.23 करोड़ शेयर खरीदेगी। Ambri की तरफ से आए एक बयान में कहा है कि इन निवेशों  से कंपनी को अपने लॉन्ग ड्यूरेशन एनर्जी स्टोरेज सिस्टम को ग्लोबल लेवल पर विकसित और कमर्शियलाइज करने में सहायता मिलेगी। RNSEL कंपनी में 4.23 करोड़ शेयरों के अधिग्रहण के लिए 5 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी।

    Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानिए अपने शहर में आज के भाव

    RNSEL ने अपने एक बयान में कहा है कि वह Ambri के साथ भारत में एक बड़ी बैटरी बनाने वाली इकाई लगाने के लिए बातचीत के दौर में हैं।

    बता दें कि 44वीं एजीएम में बोलते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरपर्सन मुकेश अंबानी ने 24 जून 2021 को इस बात का एलान किया था कि कंपनी अपने  environment-friendly initiatives के तहत 4 गीगा फैक्ट्रर लगाएगी।

    उन्होंने बताया था कि 2021 में कंपनी की NEW ENERGY BIZ लॉन्च करने की योजना है जिसमें RIL की लीडरशिप होगी। इसी योजना के  तहत Dhirubhai Ambani Green Energy GigaComplex की स्थापना की जाएगी। Green Energy GigaComplex में 4 फैक्ट्ररी लगाई जाएगी।


    RIL की दो नई सोलर कंपनियों के बोर्ड में शामिल हुए अनंत अंबानी, पूरा करेंगे मिशन क्लीन एनर्जी

    ये गिगा फैक्ट्ररियां न्यू एनर्जी इको सिस्टम (new energy ecosystem) से संबंधित सभी तरीके के अहम कलपुर्जों का उत्पादन और उनका इंटिग्रेशन करेंगी।

    इस वर्चुअल एजीएम में शेयरधारकों को संबोधित करते हुए उन्होंने आगे कहा था कि कंपनी अपने ग्रीन इनिशिएटिव ( green initiatives) के तहत 60,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इसके अलावा कंपनी ग्रीन इनिशिएटिव के वैल्यू चैन के विकास से संबंधित पार्टनरशिप और फ्यूचर टेक्नोलॉजी पर 15000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश करेगी।

    डिस्क्लेमरः मनीकंट्रोल वेबसाइट नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का कंट्रोल इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट के पास है जिसकी रिलायंस इंडस्ट्रीज एकमात्र बेनेफिशियरी है.
     
    सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।