Get App

बदल गया Religare Health Insurance का नाम, बदलाव का असर कस्टमर सर्विस पर नहीं

हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी Religare Health Insurance ने अपना ब्रान्ड नाम बदलकर Care Health Insurance कर लिया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 08, 2020 पर 1:05 PM
बदल गया Religare Health Insurance का नाम, बदलाव का असर कस्टमर सर्विस पर नहीं

Religare Health Insurance अब Care Health Insurance के नाम से जानी जाएगी। ये बदलाव 1 सितंबर से किया गया है। लेकिन इस रीब्रान्डिंग के पीछे कारण क्या हैं और अगर आपने पहले से इस कंपनी की पॉलिसी ले रखी है तो आपको क्या नफा-नुकसान हो सकते हैं, आइए जानते हैं।

जानी-मानी हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी Religare Health Insurance ने अपना ब्रान्ड नाम बदलकर Care Health Insurance कर लिया है। ब्रान्ड नेम चेंज करने के पीछे कंपनी का मानना है कि Care ग्राहकों के लिए उनकी पहली प्राथमिकता है और इसलिए ये नाम कंपनी के मूल मकसद और अस्तित्व का बेहतर प्रतिनिधित्व करेगी।

Founding MD & CEO, Care Health Insurance अनुज गुलाटी का कहना है कि Customer को पूरे Healthcare का आश्वासन देना ही कंपनी का लक्ष्य हैं। इसलिए Care नाम हमें बेहतर लगा।

कंपनी का कहना हैं कि नाम में बदलाव का असर कस्टमर से जुड़ी किसी भी सेवा पर नहीं पड़ेगा और पॉलिसी होल्डर्स को जारी पोलिसी नंबर, हेल्थ कार्ड और दूसरी तमाम डिटेल्स और सर्विस पहले की तरह ही जारी रहेंगी।

अनुज गुलाटी ने कहा कि पोलिसी होल्डर्स को जारी की गयी पोलिसी नंबर, हेल्थ कार्ड, कस्टम केयर डीटेल्स, क्लेम और रिन्यूअल प्रोसेस और सेर्विस पहले की तरह ही जारी रहेंगी। ये बदलाव पोलिसी धारकों के लिए सहज हो इसके लिए कंपनी की Website Carehealthinsurance.com पर भी Visit कर सकते है।

कंपनी ने पिछले 8 सालों में 23 लाख से ज्यादा क्लेम सेटल किया है। अपने 11 हजार हेल्थ केयर पार्टनर्स के साथ मिलकर ये कंपनी आज 550 से ज्यादा शहरो में अपने ग्राहकों को कैशलेस क्लेम की सुविधा मुहैया करा रही हैं। कंपनी का दावा है कि सिर्फ नाम ही बदला हैं, लक्ष्य अभी भी वही हैं, हेल्थ की गारंटी ।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें। 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें