Get App

Rentomojo IPO Listing: शेयरों की अच्छी शुरुआत, 19% बढ़त में लिस्ट

Rentomojo IPO Listing: रेंटोमोजो ग्राहकों को घर के फर्नीचर और अप्लायंसेज के लिए किफायती, फ्लेक्सिबल और लॉन्ग टर्म सब्सक्रिप्शन प्लान उपलब्ध कराती है। ₹1,255.57 करोड़ का IPO 11 सितंबर को बंद हुआ था। इसे कुल 72.89 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था

Ritika Singhअपडेटेड Sep 17, 2026 पर 11:28 AM
Rentomojo IPO Listing: शेयरों की अच्छी शुरुआत, 19% बढ़त में लिस्ट
Rentomojo IPO का प्राइस बैंड ₹384-₹404 प्रति शेयर था।

फर्नीचर, अप्लायंसेज किराए पर देने वाली कंपनी रेंटोमोजो की 17 सितंबर को शेयर बाजार में लिस्टिंग अच्छी रही। शेयर BSE पर लगभग 19 प्रतिशत प्रीमियम के साथ ₹480 और NSE पर 19.4 प्रतिशत प्रीमियम के साथ ₹482.45 पर लिस्ट हुआ। ₹1,255.57 करोड़ का IPO 11 सितंबर को बंद हुआ था। इसे कुल 72.89 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 177.29 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 67.93 गुना, रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 15.62 गुना और एंप्लॉयीज के लिए रिजर्व हिस्सा 21.03 गुना भरा। प्राइस बैंड ₹384-₹404 प्रति शेयर था।

रेंटोमोजो ग्राहकों को घर के फर्नीचर और अप्लायंसेज के लिए किफायती, फ्लेक्सिबल और लॉन्ग टर्म सब्सक्रिप्शन प्लान उपलब्ध कराती है। इसके प्रोडक्ट्स में घर की जरूरी चीजें जैसे बेड, गद्दे, वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर, अलमारी, सोफा, टेलीविजन, वॉशिंग मशीन, वॉटर प्योरिफायर आदि शामिल हैं।

IPO के पैसे कैसे होंगे इस्तेमाल

रेंटोमोजो अपने पब्लिक इश्यू में नए शेयर जारी कर हासिल होने वाले पैसों का इस्तेमाल कर्ज चुकाने के लिए, वेयरहाउस और एक्सपीरियंस स्टोर्स के लिए लीज रेंटल/लाइसेंस फीस का पेमेंट करने के लिए और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी। IPO में ₹150 करोड़ के 37.15 लाख नए शेयर जारी हुए। साथ ही ₹1,105.57 करोड़ के 2.74 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) रहा। कंपनी ने IPO खुलने से पहले एंकर निवेशकों से ₹376.07 करोड़ जुटाए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें