Get App

Resourceful Auto IPO Listing: दो शोरूम और 8 एंप्लॉयीज वाली कंपनी की फ्लैट लिस्टिंग, लोअर सर्किट पर फिर खरीदारी से उछले शेयर

Resourceful Auto IPO Listing: रिसोर्सफुल ऑटोमोबाइल साहनी ऑटोमोबाइल (Sawhney Automobile) के तहत यामाहा के दोपहिया बाइक्स बेचती है। खुदरा निवेशकों के दम पर इसके आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था। आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। चेक करें कंपनी की कारोबार सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 29, 2024 पर 4:28 PM
Resourceful Auto IPO Listing: दो शोरूम और 8 एंप्लॉयीज वाली कंपनी की फ्लैट लिस्टिंग, लोअर सर्किट पर फिर खरीदारी से उछले शेयर
Resourceful Auto IPO Listing: रिसोर्सफुल ऑटो का ₹11.99 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 22-26 अगस्त तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Resourceful Auto IPO Listing: पिछले कुछ दिनों से दो शोरूम और 8 एंप्लॉयीज वाली कंपनी रिसोर्सफुल ऑटो के आईपीओ को खुदरा निवेशकों के ताबड़तोड़ रिस्पांस का जिक्र हो रहा था, आज उसके शेयरों की BSE के SME प्लेटफॉर्म पर फीकी एंट्री ने करारा झटका दिया। इसके आईपीओ को ओवरऑल 418 गुना से अधिक बोली मिली थी। इसमें खुदरा निवेशकों का हिस्सा 496 गुना से अधिक भरा था। आईपीओ के तहत 117 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी 117 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन (Resourceful Auto Listing Gain) नहीं मिला।

लिस्टिंग के बाद आईपीओ निवेशकों को और झटका लगा जब शेयर टूट गए। टूटकर यह 111.15 रुपये (Resourceful Auto Share Price) के लोअर सर्किट पर आ गया। हालांकि फिर इसने रिकवरी की और यह 122.85 रुपये के अपर सर्किट पर पहुंच गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 5 फीसदी मुनाफे में हैं।

Resourceful Auto IPO को मिला था तगड़ा रिस्पांस

रिसोर्सफुल ऑटो का ₹11.99 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 22-26 अगस्त तक खुला था। खुदरा निवेशकों के दम पर इस आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 418.82 गुना सब्सक्राइब हुआ था। खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्सा 496.22 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 1,10,24,800 नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल दिल्ली-एनसीआर में नए शोरूम खोलने, कर्ज चुकाने, वर्किंग कैपिटल की बढ़ी हुई जरूरतों को पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें