Get App

इंग्लैंड में रिटेल महंगाई 40 सालों के नए हाई पर, फूड और एनर्जी की कीमतों में बढ़त जारी

ऑफिस फॉर नेशनल स्टैटिस्टिक्स के अनुसार कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स में सालाना 10.1% की वृद्धि नजर आई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 17, 2022 पर 1:46 PM
इंग्लैंड में रिटेल महंगाई 40 सालों के नए हाई पर, फूड और एनर्जी की कीमतों में बढ़त जारी
महंगाई पर लगाम लगाने के लिए बैंक ऑफ इंग्लैंड ने ब्याज दरों में लगातार छह बार बढ़ोतरी की है लेकिन इस पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है

जुलाई में UK की खुदरा महंगाई दर 10.1 प्रतिशत रही है। UK की खुदरा महंगाई (Retail Inflation) दर सालाना आधार पर 9.4 प्रतिशत से बढ़कर 10.1 प्रतिशत पर आई है। हालांकि इसके 9.8 प्रतिशत पर रहने का अनुमान था। इंग्लैंड में खुदरा महंगाई 40 सालों के नए हाई पर पहुंच गई है। फूड और एनर्जी की कीमतों में बढ़त जारी है। इसका असर जुलाई के महंगाई आंकड़ों पर देखने को मिला है।

जुलाई में ब्रिटेन की महंगाई (U.K. inflation) बढ़कर 40 साल के उच्च स्तर पर पहुंच गई। खाद्य और ऊर्जा की कीमतों में बढ़ोतरी ने वहां के घरों पर महंगाई का दबाव बढ़ाना जारी रखा है।

ऑफिस फॉर नेशनल स्टैटिस्टिक्स द्वारा बुधवार को प्रकाशित अनुमानों के अनुसार कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (consumer price index) में सालाना 10.1% की वृद्धि हुई है। जो कि रॉयटर्स की आम राय के 9.8% के पूर्वानुमान से ज्यादा है। वहीं जून में ये वृद्धि 9.4% से ऊपर रही।

इसमें 0.9% मासिक वृद्धि नजर आई है। ये जून में 0.8% की वृद्धि से और 0.6% पूर्वानुमान से ज्यादा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें