Get App

RFBL Flexi Pack को मिला ₹20 करोड़ का ऑर्डर, 4 महीने में करेगी सप्लाई

RFBL Flexi Pack को 3B Films से 20 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। कंपनी अगले चार महीनों में सप्लाई पूरी करेगी। इस ऑर्डर से फ्लेक्सिबल पैकेजिंग कारोबार मजबूत होगा। साथ ही कंपनी UAE में कारोबार बढ़ाने की तैयारी भी कर रही है।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jun 30, 2026 पर 10:32 PM
RFBL Flexi Pack को मिला ₹20 करोड़ का ऑर्डर, 4 महीने में करेगी सप्लाई
RFBL Flexi ने UAE में अपनी सब्सिडियरी बनाने का फैसला किया है।

पैकेजिंग कंपनी RFBL Flexi Pack को घरेलू बाजार से 20 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। कंपनी 3B Films को ट्रांसपेरेंट और मेटलाइज्ड फिल्म्स की सप्लाई करेगी। इस ऑर्डर को अगले चार महीनों में पूरा किया जाएगा।

कंपनी ने साफ किया कि यह किसी रिलेटेड पार्टी (Related Party) के साथ हुआ सौदा नहीं है। इस ऑर्डर में कंपनी के प्रमोटर या प्रमोटर ग्रुप की भी कोई हिस्सेदारी नहीं है।

RFBL Flexi Pack को मिलेगी मजबूती

कंपनी का कहना है कि इस ऑर्डर से फ्लेक्सिबल पैकेजिंग कारोबार में उसकी स्थिति और मजबूत होगी। ट्रांसपेरेंट और मेटलाइज्ड फिल्म्स का इस्तेमाल फूड, FMCG, फार्मा और इंडस्ट्रियल पैकेजिंग में बड़े पैमाने पर होता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें